KBP Times

ईरान बोला- अमेरिका और इजराइल के लिए बड़ा सरप्राइज तैयार उधर अमेरिकी सेना ने अपने पायलट को बचाया

iran america and israel

Iran : हर परिस्थिति में ईरान अपने को युद्व में झोंके हुए है और अमेरिकी और इजराइली हमलों पर बराबर जवाब दे रहा है। उधर युद्व रुकवाने के लिए ईरान के साथ कुछ देश संपर्क भी बनाए हुए है जिनमें पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की शामिल हैं। ईरान ने कहा है कि उसे बातचीत से इनकार नहीं है लेकिन स्थाई समाधान निकलना जरुरी है। ईरान पर लगातार हमलों के जवाब में एक सुरक्षा अधिकारी ने रविवार को चेतावनी देते हुए कहा, “हमारे पास अमेरिका और इजराइल के लिए बड़ा सरप्राइज है, बस थोड़ा इंतजार करना होगा।” ईरान मीडिया के अनुसार, उन्होंने अमेरिका के निशानों को गलत बताया और पुलों पर हमले की ट्रम्प की धमकी को मजाकिया कहा। उन्होंने कहा कि यह धमकियां अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की नाकामी को दिखाती है। वहीं, ईरानी अधिकारियों ने कहा कि अगर हमले बढ़ाए गए, तो अमेरिका का हाल नर्क से भी बुरा हो सकता है। आर्मी हेडक्वार्टर खातम अल-अनबिया के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फागारी ने कहा, “ईरान को हराने का सपना अब एक दलदल बन चुका है, जिसमें अमेरिका और इजराइल फंसते जा रहे हैं।”

ट्रम्प का 48 घंटे का अल्टीमेटम ठुकराया

ईरान ने ट्रम्प के 48 घंटे में होर्मुज खोलने के अल्टीमेटम को ठुकरा दिया है। ईरानी सेना ने कहा है कि अमेरिका बेबस और घबराकर धमकियां दे रहा है। ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज खोलने या समझौता करने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि समय खत्म हो रहा है और ऐसा नहीं होने पर ईरान के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया जाएगा।

एयरमैन दो दिनों तक ईरानी अधिकारियों से छुप कर रहा

उधर अमेरिका के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि रेस्क्यू किया गया अमेरिकी एयरमैन अब ईरान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और वह खतरे से बाहर है। रिपोर्ट के अनुसार, यह एयरमैन दो दिनों तक ईरानी अधिकारियों से बचते हुए छिपा रहा था, इसके बाद अमेरिकी सेना ने उसे खोजकर बचाया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में कौन-सी अमेरिकी यूनिट शामिल थी, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें स्पेशल ऑपरेशन फोर्स शामिल थीं। बताया गया कि यह ऑपरेशन रात के अंधेरे में शुरू हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरानी अधिकारियों को उस एयरमैन की संभावित लोकेशन का अंदाजा था, जिससे ऑपरेशन और भी जोखिम भरा हो गया। इसके बावजूद अमेरिकी सैनिकों ने सफलतापूर्वक उसे बचाया और देश से बाहर निकाल लिया। अधिकारियों के अनुसार, अब वह एयरमैन पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी तरह के खतरे में नहीं है।

 बातचीत से इनकार नहीं, लेकिन स्थायी समाधान जरूरी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि तेहरान ने कभी भी इस्लामाबाद जाकर शांति वार्ता से इनकार नहीं किया, लेकिन किसी भी बातचीत का नतीजा पक्का और स्थायी समाधान होना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह युद्ध गैरकानूनी है और बातचीत तभी होगी जब इससे पूरी तरह और स्थायी रूप से संघर्ष खत्म हो। इससे पहले ईरान ने उन खबरों को खारिज किया था, जिनमें कहा गया था कि वह पाकिस्तान की मध्यस्थता में होने वाली बातचीत में शामिल हो रहा है। वहीं, पाकिस्तान ने भी इन दावों को सिरे से नकार दिया कि उसकी शांति पहल रुक गई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने इन खबरों को बेबुनियाद और कल्पना बताया।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

2

2