KBP Times

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा की जिम पर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कहा- सलमान खान से दूर…

Guru Randhawa

Guru Randhawa: राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक जिम के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है. जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह जिम दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके के रहने वाले दो कारोबारियों की है. इसके ब्रांड एंबेसडर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कुख्यात लॉरेंस गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली है. जिसमें लिखा है- इसे समझाया था कि सलमान खान से दूर रह, वह हमारा दुश्मन है, लेकिन ये उसका बहुत करीबी बन रहा था. जितने भी देशद्रोही हैं, जहां भी छिपे हैं, वहीं पर मारेंगे.

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने जिम पर करीब 7 राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. हालांकि फायरिंग से कोई हताहत नहीं हुआ.सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटना की जांच शुरू की.पुलिस इलाके के CCTV फुटेज की जांच कर रही है और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रही है.इसमें शामिल लोगों की पहचान करने और गोलीबारी के मकसद का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा जिम के ब्रांड एंबेसडर हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना का पता उस समय चला तब जिम का केयरटेकर सुबह करीब सवा पांच बजे वहां पहुंचा. जिम के शीशे और गोलियों के निशान देकर उसने पुलिस को घटना की सूचना दी.जिसके बाद दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी भी स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया. फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से खाली कारतूस बरामद किए. जांच के सामने आया कि जिम के मालिक राजौरी गार्डन इलाके के रहने वाले दो व्यवसायी है और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा जिम के ब्रांड एंबेसडर हैं.इसी वजह से हमले को गंभीरता से लिया जा रहा है.

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ले हमले की जिम्मेदारी
फायरिंग की घटना के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है. जिसमें लिखा है जय महाकाल,जय श्री राम, राम राम सभी भाइयों को…जो आज ये (24HS FITNESS) दिल्ली में गुरु रंधावा की जिम पर फायरिंग हुई है वो मैंने अनिल पंडित USA और लॉरेंस गैंग ग्रुप ने की है. ये सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीबी हो रहा था. इसे हमने पहले भी समझाया था कि इससे दूर रहो, ये हमारा दुश्मन है, लेकिन इसको समझ नहीं आई और जितने भी हमारे दुश्मन है वो किसी भी कोने में छुप जाए जल्दी ही सबसे मुलाकात होगी.Wait And Watch. पोस्ट के लास्ट में लिखा है और जितने भी देशद्रोही हैं जो देश के खिलाफ साजिश रचते हैं दुनिया के किसी भी कोने में छुप जाना वहीं पर ही मारेंगे.

यह भी पढ़ें: अमेरिका का ईरान पर दूसरे दिन फिर हमला, ईरान ने भी कुवैत-बहरीन को बनाया निशाना, होर्मुज भी बना रणक्षेत्र

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2