KBP Times

‘बकरा हलाल होते हुए देखा है, फिर घोंपने लगे चाकू’ गाजियाबाद में युवक की हत्या से तनाव

Ghaziabad Surya Murder Case

Ghaziabad Surya Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्या प्रताप चौहान की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि बकरीद के दिन कुछ पुराने परिचित युवकों ने सूर्या को फोन कर बुलाया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल सूर्या को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में शोक और आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं.

इलाज के दौरान हुई मौत
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार निवासी 17 वर्षीय सूर्या प्रताप चौहान पर 28 मई की शाम कथित रूप से चाकू से हमला किया गया. परिजनों और दोस्तों का आरोप है कि सूर्या को उसके कुछ पुराने परिचितों ने फोन कर चौधरी स्कूल के पास बुलाया था. वहां पहुंचने के बाद उस पर ताबड़तोड़ हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल सूर्या को तत्काल नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई.

दोस्तों ने लगाए गंभीर आरोप
सूर्या के दोस्त विक्की ने दावा किया कि मुख्य आरोपी असद अपने साथियों के साथ मौके पर मौजूद था. विक्की के मुताबिक असद ने सूर्या से पूछा कि क्या कभी बकरा हलाल होते हुए देखा है और इतना कहते ही सूर्या को चाकू से गोद दिया. वहीं, एक अन्य युवक आयुष ने कहा कि इस वारदात के बाद उसके परिवार में भी भय का माहौल है और सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है.

परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
सूर्या की मां सरोज ने सरकार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. परिवार का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपियों के एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन की मांग की है. सरोज ने कहा कि जैसे मेरे बेटे को चाकू घोंपा गया, वैसे ही मैं चाहती हूं कि आरोपियों का भी एनकाउंटर हो.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मामले में एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं. पुलिस पुराने विवाद, आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, हाईकोर्ट 3 महीने से ज्यादा फैसला सुरक्षित न रखें, जमानत मामलों पर क्या कहा?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

Bihar Protest Viral Video

“टीयर गैस का इंतजाम नहीं क्या, वाटर कैनन चालू करो सर…” प्रदर्शन के बीच छात्रों का VIDEO वायरल

Bullet Train

इंतजार खत्म, भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त से, बस 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद!

PDF on Whatsapp

Whatsapp पर PDF फाइल पढ़ना होगा आसान, Adobe Acrobat के साथ किया इंटीग्रेशन

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Actress Huma Qureshi

‘बेबी डू डाई डू’ की स्टारकास्ट पहुंची जयपुर, अभिनेत्री हुमा कुरैशी बोली-दर्शकों का आभार

Rajasthan Politics

पेपर लीक को लेकर अशोक गहलोत का CM भजनलाल पर निशाना, कहा- सच पर बुलडोजर चला…

2

2