KBP Times

कॉकरोच जनता पार्टी उतरेगी दिल्ली की सड़कों पर, देशभर की इन पर निगाहें

Cockroach Janta Party

CJP : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) देश भर में इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा देने के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली की सडकों पर उतर रही है। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके अमेरिका से दिल्ली के लिए उड़ान भर चुके हैं। दीपके ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि भारत के लिए निकल गया हूं। मैं अपना भविष्य संविधान के हाथों में छोड़ता हूं। जय भीम। देशभर में आम लोगों के अतिरिक्त सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की निगाहें सीजेपी के प्रदर्शन पर टिक गई हैं। सभी सीजेपी के प्रदर्शन की सफलता या असफलता पर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका मुख्य कारण सीजेपी पार्टी का दो करोड फॉलोवर्स जुटा लेना है जो केन्द्र में सत्तारुढ पार्टी भाजपा या विपक्ष के किसी भी दल ने अब तक नहीं जुटा सके हैं। 20 दिन पहले चीफ जस्टिस के बयान से पैदा हुआ एक व्यंगात्मक ऑनलाइन कैंपेन, जिसने कुछ घंटों में बीजेपी से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स जुटा लिए। अब इंटरनेट से निकलकर सड़क पर उतरने जा रहा है।

दिल्ली में प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने 1 जून को एक वीडियो में बताया था कि 6 जून की सुबह मैं दिल्ली आ रहा हूं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करने। आप सभी एयरपोर्ट आकर मुझसे मिलें। हम सब मिलकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे और जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे। 3 जून को कॉकरोच पार्टी ने दिल्ली में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें खोजी पत्रकार सौरव दास, कानपुर से पढ़े और मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म ‘मैकिन्से एंड कंपनी’ में काम कर चुके आशुतोष रांका, पॉलिटिकल रिसर्चर और फिल्ममेकर विजेता दहिया पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर शामिल हुए।

दीपके की एयरपोर्ट पर ना आने की अपील

4 जून को अभिजीत ने एक्स पर एक और वीडियो जारी करते हुए समर्थकों को एयरपोर्ट आने से मना किया। दीपके ने कहा, ‘मैं खुद पुलिस स्टेशन आऊंगा और फिर हम सब वहां से जंतर-मंतर के लिए बढ़ेंगे, क्योंकि इतने लोगों के एयरपोर्ट पर इकट्ठा होने से जनता और सुरक्षा बलों को असुविधा होगी।’

सड़क पर क्यों उतरी ?

कॉकरोच पार्टी की सबसे बड़ी मांग है केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा। दीपके ने एक्स पर जारी वीडियो में कहा, नीट का एग्जाम रद्द होने से 5 स्टूडेंट्स ने सुसाइड किया। CBSE और CEUT जैसे एग्जाम में गड़बड़ी से लाखों बच्चे प्रभावित हुए। इसे लेकर देश के अलग-अलग शहरों में आंदोलन हुए, फिर भी प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया। इस देश में सरकार की जवाबदेही नहीं रह गई है। ऐसा कब तक चलेगा?’ सीजेपी मुख्य प्रवक्ता सौरव दास का भी कहना है कि प्रधान के इस्तीफे के लिए वेबसाइट पर डाली गई पिटीशन का अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग समर्थन कर चुके हैं, जो साबित करते हैं कि स्टूडेंट्स का गुस्सा अब बर्दाश्त के बाहर हो चुका है।

यह भी पढ़ें : “मैं अपना भविष्य…” अमेरिका से रवाना हुए CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, X पोस्ट के जरिए दी जानकारी

यह भी देखें: “जमीन गई तो बच्चों का पेट कैसे भरेंगे?” जयपुर में JDA के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

2

2