Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में आज शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 955 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किया. इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि मैं पिछले दिनों देख रहा था, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थी. जैसे मेरे संज्ञान में आया तो मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि इसमें FIR दर्ज करवाओ. बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए. बेटी-बेटी होती है और हम तो उस संस्कार में पले हैं, जहां कहा जाता है ‘गांव की बेटी सबकी बेटी’ ‘गांव की बहन सबकी बहन’… हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया लेकिन अखिलेश आप दूसरों को उपदेश देते हैं, अपने चेले चपाटों को कह दीजिए कि अपनी भाषा का संयम करें.
‘बेटी’ बेटी होती है, बेटी का सम्मान होना चाहिए…
बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं… pic.twitter.com/jd1rlZPI8V
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 13, 2026
सीएम योगी ने आगे कहा कि दूसरे पर टिप्पणी से कहने से पहले स्वयं भी सोचा करो कि उनके लोग किस तरह की भाषा का प्रयोग बहन-बेटियों के प्रति बुजुर्गों के प्रति, दिवंगत लोगों और वरिष्ठ नेताओं के प्रति करते हैं. इसके बारे में उनको (अखिलेश यादव) भी अपने लोगों को संस्कारित करने की आवश्यकता है, अच्छा होगा उनको समझाओ और नहीं समझते तो हमारे हवाले कर दो हम अच्छी तरह समझा देंगे.
“वे लोग आपके हितैषी नहीं थे”
वहीं मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह जनपद जहां पर हस्तशिल्प है, कारिगर हैं, अन्नदाता किसान हैं, ऊर्जावान युवा हैं, वह जनपद पहचान के लिए क्यों मोहताज हुआ? उस जनपद के सामने पहचान का संकट क्यों खड़ा हुआ? वही प्रश्न लेकर मैं बार-बार आजमगढ़ आता हूं क्योंकि ये पीड़ा केवल आजमगढ़ की नहीं बल्कि हम सबकी भी पीड़ा है जिन्होंने हमें बांटा था, जिन्होंने हम सबको विभाजित किया था.बार-बार वे लोग आपका समर्थन भी पाते लेकिन वे लोग आपके हितैषी नहीं थे.
“आजमगढ़ अपनी पहचान के लिए मोहताज था”
उन्होंने कहा कि 2017 के पहले के आजमगढ़ को याद कीजिए जो अपनी पहचान के लिए मोहताज था. तब यहां न विश्वविद्यालय था, न पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे था, न एयरपोर्ट ठीक ढंग से काम कर पा रहा था, न हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय था, तब आजमगढ़ की साड़ी को भी कोई मंच नहीं मिल पा रहा था और मुबारकपुर की ब्लैक पॉटरी के लिए भी कोई स्थान नहीं था. आज ब्लैक पॉटरी से जुड़ा कारिगर मुझसे मिला और बहुत खुश होकर उसने मुझसे कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई है, हमारा कारोबार कई गुना बढ़ा है.
यह भी पढ़ें: असम के जोरहाट एयर बेस पर कार्गाे एयरक्राफ्ट क्रैश, भारतीय वायु सेना के पांच कर्मियों की मौत



