KBP Times

Bageshwar Baba:’4 बच्चे पैदा करो, एक RSS को दो’, ऐसा क्यों बोल गए बाबा बागेश्वर?

Bageshwar Baba

Bageshwar Baba: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार को महाराष्ट्र के नागपुर में भारत दुर्गा मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे. कार्यक्रम में संबोधन के दौरान बाबा बागेश्वर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो चार बच्चे पैदा करें और उनमें से एक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को समर्पित करें. वहीं उन्होंने आरएसएस की जमकर तारीफ भी की. बाबा बागेश्वर ने कहा कि बच्चों को धर्म और राष्ट्र के लिए तैयार किया जाना चाहिए. क्योंकि भारत की संस्कृति शक्ति और आध्यात्मिकता को मजबूत करने की जरूरत है. उन्होंने भारत को अखंड और महान बनाने की बात कही और धार्मिक प्रतीकों व शक्ति की उपासना का भी जिक्र किया.

बता दें कि इस कार्यक्रम में खुद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चीफ मोहन भागवत भी मौजूद थे. उनके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए. धीरेंद्र शास्त्री के बयान से सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है.

छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर भी दिया बयान
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Bageshwar Baba) ने शिवाजी महाराज को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज युद्ध करते-करते थक गए थे. जिसके बाद वे समर्थ रामदास स्वामी के पास गए और कहा कि अब युद्ध नहीं करना चाहते और मुकुट और सत्ता सौंपना चाहते हैं. जिसपर रामदास स्वामी ने कहा कि शिष्य का कर्तव्य गुरु के आदेशों का पालन करना होता है, इसलिए सत्ता आप ही संभालें.

यह भी पढ़ें: AAP छोड़ने के बाद सांसद स्वाती मालिवाल की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मुझे एक गुंडे से पिटवाया…

“भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का लक्ष्य”
इससे पहले यूपी के प्रयागराज में कथावाचन के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Bageshwar Baba) ने कहा था कि मौजूदा समय में सनातन धर्म के ऊपर बहुत बड़ा संकट है और सभी सनातनियों को एकजुट होने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का लक्ष्य बहुत कठिन है और ये लक्ष्य बलिदान मांगता है. उन्होंने कहा कि उन प्रत्याशियों को चुनाव में सबक जरूर सिखाएं, जो वंदे मातरम गाने का विरोध कर रहे हैं.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2