KBP Times

“शैवों को खाना खाने..” राम मंदिर के आसपास मांस-मछली बंद होने पर बोले कांग्रेस नेता

Ayodhya Non Veg Ban

Ayodhya Non Veg Ban: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के दायरे में मांस की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है. जिसको लेकर विभिन्न राजनेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि अगर ऐसे नियम बनाए जा रहे हैं, तो ये कितने विधि सम्मत है, कितने धर्म सम्मत है और कितने शास्त्र सम्मत हैं. इसको बताना पडे़गा. क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार शैवों को खाना खाने नहीं देना चाहती है?

बैन लगाना कोई बुरी बात नहीं

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने अयोध्या राम मंदिर और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग में नॉन वेज की बिक्री पर रोक लगने पर कहा कि मुझे लगता है कि यह ठीक है. किसी भी धार्मिक स्थल पर, जहां लोगों की आस्था को किसी तरह से चोट पहुंचती है, या उसको पसंद नहीं किया जाता, तो वहां बैन लगाना कोई बुरी बात नहीं है.

यह भी पढ़ें: रउरकेला में 9-सीटर फ्लाइट क्रैश, पायलट, 6 यात्री घायल

मांस की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के आसपास मांस की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है. हालांकि यह आदेश पहले से ही लागू है लेकिन ऑनलाइन कंपनियों द्वारा क्षेत्र में मांसाहारी खाद्य पदार्थ की डिलीवरी की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्ती बरती है. यह प्रतिबंध अब केवल होटल, ढाबे और दुकानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऑनलाइन खाना डिलीवरी करने वाली कंपनियों पर लागू होगा.

अयोध्या शहर के होटलों और होमस्टे को भी चेतावनी जारी की गई है. वहीं संत विष्णु दास ने बताया कि प्रभु राम की नगरी अयोध्या में मांस पर प्रतिबंध लगाया गया है. यह बहुत अच्छी बात है. सभी तीर्थ स्थलों पर मांस की बिक्री बंद होनी चाहिए. अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया गया, तो उसको जेल की सलाखों के पीछे बंद कर देना चाहिए.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

2

2