KBP Times

बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी पर हमले के मामले में 21 गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर मांगी 7 दिन की हिरासत

Asansol Violence

Asansol Violence: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में शुक्रवार देर रात जहांगीर मोहल्ला पुलिस चौकी पर हुए हमले के सिलसिले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों को आज रविवार को कोर्ट में पेश किया और सात दिनों की हिरासत मांगी. वहीं पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर लगातार छापेमारी कर रही है. आगे और आरोपियों की गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है.

भीड़ ने चौकी पर किया पथराव और की तोड़फोड़
बता दें कि दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के जहांगीर मोहल्ले में शुक्रवार देर रात उस समय तनाव बढ़ गया जब धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर इस्तेमाल को लेकर राज्य सरकार के नए नियमों को लागू कराने के लिए पुलिस पहुंची थी. इस दौरान पुलिस का स्थानीय लोगों के साथ विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया, वहां जमकर तोड़फोड़ की. पुलिस पर ईंटे फेंकी गई, नारेबाजी की गई. न केवल पुलिस वाहनों बल्कि आम लोगों के कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई. हालात बिगड़ने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया. जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई.

ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए पुलिस ने की थी कार्रवाई
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, राज्य सरकार ने अभी हाल ही में मस्जिदों और मंदिरों समेत सभी धार्मिक संस्थानों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के निर्देश जारी किए हैं. नए नियमों के तहत धार्मिक स्थलों पर लगाए गए माइक्रोफोन और साउंड सिस्टम की आवाज केवल परिसर तक सीमित रखने को कहा गया है. ताकि ध्वनि प्रदूषण को रोका जा सके. प्रशासन की ओर से धार्मिक संगठनों से इन नियमों का पालन करने की अपील की गई है.

जहांगीर मोहल्ला पुलिस चौकी पर हुए हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में अभी तक 21 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: PM मोदी का 8 साल बाद स्वीडन दौरा, भारतीय राजदूत ने बताया देश को क्या मिलेगा फायदा?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Games in india

कॉमनवेल्थ गेम्स; 5 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, पैरा पावरलिफ्टिंग में उम्मीदें सबसे ज्यादा

Sonam Wangchuk

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना किन 3 मांगों पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन? पत्नी बोली- आंदोलन सफल रहा

Advocates protest

जयपुर में स्टूडेंट्स के समर्थन में वकीलों का धरना, CJI के रवैये की आलोचना

Narendra Modi

PM मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी, खरगे का पलटवार, कहा- लाठी-डंडे, पैलेट गन का…

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

2

2