West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज (26 अप्रैल) एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जब ममता बनर्जी और कांग्रेस की सरकार थी तब आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे. 2014 में पीएम मोदी की सरकार आई उरी पर हमला हुआ तो सर्जिकल स्ट्राइक की, पुलवामा में हमला हुआ एयरस्ट्राइक की और पहलगाम में हमला हुआ, पाकिस्तान के घर में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकवादियों का सफाया किया गया. पीएम मोदी ने इस देश को आतंकवाद से मुक्त किया है.
“घुसपैठियों को निकालने का काम हम करेंगे”
अमित शाह ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने इस देश को नक्सलवाद से मुक्त किया है और अब भाजपा सरकार ला दीजिए, चुन-चुन कर घुसपैठियों को निकालने का काम हम करेंगे. दीदी कहती हैं कि SIR करके घुसपैठियों का नाम क्यों निकाल रहे हो? दीदी, आपका समय समाप्त हो चुका है. 4 तारीख को भाजपा सरकार आने वाली है. भाजपा का मुख्यमंत्री आने के बाद सिर्फ मतदाता सूची से नहीं, पूरे बंगाल की भूमि से घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेंगे. उन्होंने कहा कि पहले चरण की बंपर वोटिंग देखकर घुसपैठिए बोरिया-बिस्तर समेटने लगे हैं. राणाघाट दक्षिण वासी भी भाजपा ही ला रहे हैं.
यह भी पढ़ेंं: उत्तर 24 परगना में PM मोदी का TMC का जोरदार हमला, कहा- इनके पाप सामने आ…
“4 मई को भाजपा सरकार बनने वाली है”
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 4 मई को भाजपा सरकार बनने वाली है. मई महीने के बाद बंगाल की हर दीदी, माता, बहन के खाते में हर महीने 3 हजार रुपये भाजपा सरकार भेजने वाली है और सारे बेरोज़गार युवाओं के बैंक खाते में हर महीने 3 हजार रुपये भेजे जाएंगे. सारी माताओं- बहनों को बस में कोई टिकट नहीं लेना है, मुफ्त में यात्रा हो जाएगी.



