PM Modi : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के इस बयान के बाद कि आज की युवा पीढी को आदेश देने या अपनी ताकत दिखाने की नहीं बल्कि संवाद करने की जरुरत है क्योंकि आज का समय पहले वाला नहीं है जब बच्चे माता-पिता का कहना मानते थे और आज के बच्चे तर्क करते हैं सवाल करते हैं। पीएम मोदी ने एक बार फिर उसी राह पर चलते हुए शुक्रवार की रात जेन जी से विडियो के माध्यम से संवाद किया है। लेकिन इस पर भी राजनीति गर्मा गई है। पीएम मोदी के कल रात इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो संदेश पर सियासत गर्मा गई है। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर कहा कि मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं. पक्ष-विपक्ष दोनों की तरफ से इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने इस पर पलटवार किया है।
PM मोदी रील में बोले- भटके बच्चों को माफ करना चाहता हूं
PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर कहा बचपन में गलतियां होती हैं। बचपन की गलतियों को सुधारने का अवसर भी होता है। ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाने का समय है, इन्हें माफ करना चाहता हूं। यह पिछले 9 दिनों में PM का 5वां वीडियो है। रात 11 बजे जारी किए गए वीडियो को 30 मिनट में 13 लाख लोगों ने लाइक किया।
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात तकरीबन 11 बजे जेन जी को संबोधित करते हुए एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में पीएम कह रहे हैं कि जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों ने उनके लिए और उनकी स्वर्गवासी मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया. इसे उन्होंने एक कल्चरल शॉक बताया. पीएम ने कहा, यह समय गुमराह बच्चों को गले लगाकर उन्हें राह दिखाने का है. उन्होंने कहा कि वे बच्चों को माफ करना चाहते हैं. प्रधानमंत्री मोदी के इस संदेश पर अब घमासान छिड गया है। सपा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दल पीएम के इस मैसेज पर हमलावर हैं।
संजय सिंह का बयान
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तो इसे लेकर एक्स पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि किसी की भी मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. यह बहुत गलत है. लेकिन भाजपा के लोग भी ऐसा करते हैं. संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता उनके, महात्मा गांधी और यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के लिए भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं।
सत्ता पक्ष का स्वागत
वहीं, सत्ता पक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी के इस संदेश का स्वागत किया. सत्ता पक्ष की ओर से पीएम के इस मैसेज को सकारात्मक बताते हुए इसकी सराहना की गई. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पीएम के संदेश का स्वागत करते हुए कहा, यह समय बच्चों को गले लगाकर उन्हें राह दिखाने का है. गुमराह बच्चों को राह दिखाना हमारा काम है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि असहमति लोकतंत्र की सुंदरता है लेकिन मर्यादा की सीमा को नहीं लांघना चाहिए. उन्होंने कहा, श्बच्चों से भूल हो सकती है. लेकिन उन्हें दंडित करने से बेहतर है सही मार्ग दिखाना।


