KBP Times

अमित शाह ने ओम बिरला को लिखा लेटर, कहा- आप विपक्ष से सलाह-मशविरा करें…

Amit Shah News

Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि आप जानते हैं कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सरकार की ओर से बिज़नेस एडवाइज़री कमेटी की बैठक के दौरान NEET परीक्षा को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर संसद में चर्चा करने पर सहमति जताई है. मैं यह भी बताना चाहूंगा कि विपक्ष की मांग से पहले ही, संसद के मौजूदा सत्र के दौरान ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा हुई थी. फिर भी, उस समय सदन में विपक्ष के किसी भी सदस्य ने NEET परीक्षा के बारे में कोई विचार व्यक्त नहीं किया था. इसके बावजूद, सरकार इस मुद्दे पर फिर से चर्चा करने के लिए तैयार है.

“आप विपक्ष से सलाह-मशविरा करें”
अमित शाह ने आगे लिखा कि मेरा आपसे अनुरोध है कि आप विपक्ष से सलाह-मशविरा करें और आपसी सहमति के आधार पर आज से ही चाहे दिनों या घंटों के हिसाब से जितना समय आप उचित समझें, उतना समय निर्धारित करें. मेरी योजना है कि इस मुद्दे पर चर्चा में भाग लेने के लिए निर्धारित समय के दौरान मैं सदन में मौजूद रहूं और विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हूं. लोकतंत्र में चर्चा और संवाद से ही समाधान निकलता है. मेरा, लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं में अटूट विश्वास है और मेरा यह मानना है कि यह सदन चर्चा और संवाद के लिए ही है. अत आपसे आग्रह है कि विपक्ष के नेताओं से चर्चा करके, इस महत्वपूर्ण विषय पर एक अच्छे वातावरण में चर्चा कराने की कृपा करें, ताकि इस विषय पर पक्ष विपक्ष के सभी माननीय सदस्य अपने बहुमूल्य मत एवं विचार प्रस्तुत कर सकें.

“विपक्ष को तय करना है उनको चर्चा करनी है या हंगामा”
इससे पहले अमित शाह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि देखिए सबसे पहले लापता और भाग गए हैं इस प्रकार की भाषा भारत की सर्वाजनिक जीवन में, संसदीय जीवन में अभी अभी सुनाई देती है. जब से संसद सत्र शुरू हुआ है तबसे मैं लगातार संसद में आता हूं और अपने चैंबर में बैठा हूं चूंकि विपक्ष सदन को चलने नहीं दे रहे हैं, तो कोई जाकर क्या करेगा? जहां तक चर्चा का सवाल है सरकार की ओर से किरेन रिजिजू ने स्पष्ट कर दिया कि छात्र आंदोलन के प्रदर्शन पर सभी प्रकार की चर्चा करने के लिए तैयार हैं और चर्चा के लिए समय सुनिश्चित किया जाए और विपक्ष तैयार हो जाए .मेरी ओर से मैंने भी कह दिया कि मैं किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं लेकिन वो चर्चा ही नहीं होने देना चाहते हैं.. आज 3 बजे तक वो स्पीकर साहब को पत्र दें और कल 3 बजे तक हम सभी प्रकार की चर्चा के लिए तैयार हैं मैं सदन में बैठूंगा और सबको सुनूंगा और सब चीजों का जवाब दूंगा. अब विपक्ष को तय करना है उनको चर्चा करनी है या हंगामा करना है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर असमंजस, पत्रकार ने किया मौत होने का दावा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

RJD protest in patna

पटना में राजद का प्रदर्शन, राजभवन तक निकाला मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पाक ने बताया प्रोपेगेंडा, कहा-यह एक तरफा, हकीकत नहीं

2

2