Meta : केन्द्र सरकार ने मेटा कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट पर चल रहे एक तरफा नैरेटिव से आगाह किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना मंत्रालय ने मेटा से इंस्टाग्राम और फेसबुक के एल्गोरिदम की समीक्षा करने को कहा है। मंत्रालय ने कहा कि यूजर्स को एकतरफा नैरेटिव वाला कंटेंट मिल रहा है । मंत्रालय ने मेटा से सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने, हिंसा भड़काने या गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली सामग्री पर जांच मजबूत करने को कहा गया है। बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 दिन दिल्ली में प्रदर्शन बुलाया था इस दौरान 7 हजार लोगों को हिरासत में लिया गया था।
कंटेंट के साथ संदर्भ देने का निर्देश
जानकारी के अनुसार मंत्रालय ने मेटा से कहा है कि चल रहे सार्वजनिक कार्यक्रमों से जुड़े फोटो, वीडियो, ग्राफिक्स और अन्य कंटेंट के साथ पर्याप्त संदर्भ दिया जाए। खासकर ऐसे मामलों में संदर्भ देना जरूरी है, जहां यूजर्स कंटेंट की असलियत, तारीख, जगह या परिस्थितियों का आसानी से पता नहीं लगा सकते। मंत्रालय ने उससे यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि यूजर्स को किसी एक या सीमित संख्या वाले नैरेटिव का जरूरत से ज्यादा एक्सपोजर न मिले।
यह भी पढ़ें –इलॉन मस्क की कंपनी Tesla की उड़ने वाली कार का Demo; हवा में पलटी और फिर जमीन पर लैंड हुई
यह भी देखें –बारिश ने बर्बाद किए रावण के पुतले! कर्ज में डूबे कारीगरों पर दोहरी मार | Dussehra 2026 | KBP Times


