KBP Times

फिल्म अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, OCI नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

film actor Imran khan

Actor Imran Khan :  बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे और फिल्म अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई पुलिस ने अमेरिकी नागरिक इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। उन्हें 28 अक्टूबर 2026 तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है। यह कार्रवाई मुंबई में आयोजित एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में उनकी कथित भागीदारी और विदेशी नागरिकों पर लागू नियमों के उल्लंघन के आरोपों के बाद की गई है। इमरान खान ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारक हैं। अधिकारियों के मुताबिक, प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर उनके खिलाफ इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 के तहत कार्रवाई की गई है।

10 अक्टूबर को मुंबई के CJP प्रदर्शन में हुए थे शामिल

दरअसल, 10 अक्टूबर 2026 को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में CJP के विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसी प्रदर्शन में अभिनेता इमरान खान भी शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने इमरान खान को कुछ समय के लिए हिरासत में भी लिया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। हालांकि, अमेरिकी नागरिक होने के कारण प्रदर्शन में उनकी भागीदारी को लेकर सवाल उठाए गए और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

इमिग्रेशन एक्ट की धारा 7 और 29 के तहत कार्रवाई

रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान खान को इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 की धारा 7 और 29 के प्रावधानों के तहत भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन का आरोप है कि विदेशी नागरिक होने के बावजूद राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में भाग लेकर इमरान खान ने भारत में लागू नियमों का उल्लंघन किया। हालांकि, नोटिस में कार्रवाई के सटीक कानूनी आधार को लेकर अभी पूरी स्पष्टता सामने नहीं आई है।

बीजेपी नेता किरीट सोमैया की शिकायत के बाद कार्रवाई

इस मामले में बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस से शिकायत कर इमरान खान की प्रदर्शन में भागीदारी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने विदेशी नागरिक के राजनीतिक आंदोलन में शामिल होने के मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और इमरान खान को निर्धारित समयसीमा के भीतर भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया।

OCI कार्डधारक होने के बावजूद क्यों उठे सवाल?

इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास OCI कार्ड है। OCI कार्ड भारतीय मूल के पात्र विदेशी नागरिकों को भारत में रहने और आने-जाने की विशेष सुविधाएं प्रदान करता है। हालांकि, यह भारतीय नागरिकता के बराबर नहीं है और इसके तहत मतदान करने या चुनाव लड़ने जैसे अधिकार नहीं मिलते। इमरान खान के मामले में विवाद राजनीतिक प्रदर्शन में भागीदारी और विदेशी नागरिकों पर लागू नियमों की व्याख्या को लेकर है। फिलहाल उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है। अब देखना होगा कि अभिनेता इस नोटिस के खिलाफ कोई कानूनी कदम उठाते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें –मुंबई में आमिर खान की भांजी ‘जायन मैरी’ को लगी कई जगह लगी चोटें, इंस्टाग्राम पर जारी किया वीडियो

यह भी देखें – जयपुर में PWD ठेकेदारों का बड़ा आंदोलन! गेट खुलवाने तक डटे रहे प्रदर्शनकारी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

2

2