KBP Times

मुंबई में आमिर खान की भांजी ‘जायन मैरी’ को लगी कई जगह लगी चोटें, इंस्टाग्राम पर जारी किया वीडियो

Zaynmarie

zayn Marie : मुंबई में हुए सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुई अभिनेता आमिर खान की भांजी जायन मैरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने शरीर पर लगे सभी चोटों के निशान दिखाए हैं.। ये चोट उन्हें मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान लगी बताई है। बता दें कि प्रोटेस्ट के दौरान जायन मैरी और अभिनेता इमरान खान समेत सैकड़ों लोगों को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया था. जायन के दोनों हाथ, उंगलियों और पैरों में चोट लगी है।

इमरान खान संग हुईं थीं डिटेन

दो दिन पूर्व शनिवार को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में प्रोटेस्ट के दौरान जायन मैरी, इमरान खान और उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन को पुलिस ने हिरासत में लिया था. पुलिस वैन से भी जायन ने एक वीडियो जारी किया था. वहीं हिरासत में लिए जाने के दौरान का भी एक वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर जारी किया था. वीडियो में पुलिसकर्मी उन्हें और इमरान को जबरदस्ती पुलिसवैन में बिठाते नज़र आ रहे थे।

कुछ घंटे के बाद छोड़ दिया गया था

इमरान खान, जायन मैरी और लेखा को पुलिस ने हिरासत में कुछ घंटे रखने के बाद छोड़ दिया था। हिरासत से छूटने के बाद का इमरान का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो जय हिंद के नारे लगाते दिखाई दिए थे. एक वीडियो में इमरान ने बताया कि उन्हें और उनके साथियों को पुलिसवैन में करीब दो घंटे तक अलग अलग जगह घुमाया गया और उसके बाद एक अंजान जगह पर ले जाकर छोड़ दिया गया।

मुंबई में 400 लोग लिए गए थे हिरासत में

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने इस विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। नाना चौक के पास अगस्त क्रांति मैदान में ये विरोध प्रदर्शन हो रहा था. वहां से पुलिस ने करीब 400 लोगों को हिरासत में लिया. तुषार गांधी को प्रोटेस्ट की जगह पर जाने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया था. पुलिस ने बताया कि अगस्त क्रांति मैदान बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के मुताबित एक निर्धारित विरोध प्रदर्शन की जगह नहीं है, इसलिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक्शन लिया गया है।

यह भी पढ़ें –रेखा@72 ; खूबसूरत अभिनेत्री, जितनी ग्लैमरस उतनी तन्हा..

यह भी देखें – जयपुर के जंगल में स्थित माँ कालक्या का रहस्यमयी और शांत मंदिर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

American Ban on russian oil

अमेरिका ने बदली अपनी नीति, ट्रम्प ने भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने वाला कानून रोका

lal krishna advani

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर, अपोलो अस्पताल के अधिकारियों का बयान

Nai Naveli film by yami gautam

यामी गौतम की film ‘नई नवेली’ के सामने हिट होने की चुनौती, 3.25 करोड़ की Opening

2

2