Protest : कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन से पहले ही जयपुर में शुक्रवार रात 24 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने पाबंद कर दिया। सीकर के रींगस में वकील सुरेंद्र उर्फ संजू वर्मा को डिटेन किया। रेलवे ने दिल्ली की ओर जाने वाली राजस्थान से जुड़ी 12 ट्रेनों को रद्द किया और दो ट्रेनों को पांच-पांच घंटे रीशेड्यूल किया गया है।
पीटने वाले को इनाम
जयपुर के शहीद स्मारक पर सीजेपी फाउंडर को थप्पड़ मारने वाले राकेश गुर्जर ने अभिजीत दीपके, ध्रुव राठी और उनके साथियों को दिल्ली में पीटने की धमकी देते हुए ऐसा करने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
रींगस में वकील डिटेन
सीकर जिले के रींगस में वकील सुरेंद्र उर्फ संजू वर्मा को डिटेन किए जाने का मामला सामने आया है। संजू वर्मा के अनुसार- वे दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे।
जयपुर में 24 प्रदर्शनकारी पाबंद
दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में राजस्थान से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की आशंका के बीच जयपुर पुलिस ने कार्रवाई की। शुक्रवार रात तक 24 प्रदर्शनकारी पाबंद किए जा चुके हैं। इनमें कमिश्नरेट के ईस्ट, नॉर्थ और साउथ जिलों के लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।
अलवर में पुलिस पर गंभीर आरोप
अलवर जिले के कठूमर क्षेत्र के मनखेड़ा गांव निवासी सीजेपी पदाधिकारी दीपक बालियान ने आरोप लगाया कि गुरुवार देर रात पुलिसकर्मी उन्हें घर से ले गए और प्रदर्शन में शामिल नहीं होने का दबाव बनाया था। उन्होंने मारपीट करने और मोबाइल अपने पास रख लेने का भी आरोप लगाया था। पार्टी के सह प्रभारी आशुतोष रांका ने भी पुलिस पर जबरन ले जाने और मारपीट करने के आरोप लगाए थे। हालांकि, कठूमर थाना प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने इन आरोपों को निराधार बताया था।
यह भी पढ़ें –जयपुर में CEC के खिलाफ ‘इंडिया’ घटक दलों का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
यह भी देखें – हस्तेड़ा गांव में विकास की खुली पोल! खाद-बीज के लिए भटकते किसान, गंदगी से ग्रामीण परेशान | KBP Times



