KBP Times

गणेश विसर्जन के दिन करीब लेकिन पंचक का साया बना उलझन

Ganesh Visarjan

Ganesh visarjan : इस साल 14 सितंबर 2026 को घरों और पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता गणेश को अब 25 सितंबर 2026 (अनंत चतुर्दशी) के पावन दिन विदाई दी जाएगी। दस दिनों तक पूरे हर्षाेल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जाने वाला गणेशोत्सव अब अपने अंतिम और सबसे भावुक पड़ाव पर पहुंच चुका है। लेकिन इस बार विसर्जन की तारीख नजदीक आते ही सोशल मीडिया और आम जनमानस में एक बड़ी उलझन बनी हुई है कि क्या इस साल गणेश विसर्जन पर पंचक का साया है?

पंचक का असर

ज्योतिषीय गणना और पंचांग के आधार पर ज्योतिष बताते हैं कि इस बार पंचक कब से लग रहा है और इसका बप्पा की विदाई पर क्या असर पड़ेगा. गणेश विसर्जन और पंचक काल की मुख्य तिथि या पंचांग के अनुसार इस वर्ष गणेश विसर्जन और पंचक से जुड़ी प्रमुख तारीखें इस तरह हैं-

गणेश चतुर्थी (स्थापना) 14 सितंबर 2026 (सोमवार)
पंचक आरंभ 23 सितंबर 2026 (बुधवार) की रात 09.57 बजे से
गणेश विसर्जन (अनंत चतुर्दशी) 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार)
पंचक समाप्त 28 सितंबर 2026 (सोमवार) को सुबह 10.16 बजे

क्या पंचक काल में गणेश विसर्जन करना वर्जित है?

धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र में गोचर करता है, तो उस पांच दिन की अवधि को पंचक कहा जाता है. इस दौरान कुछ खास तरह के निर्माण कार्य, लकड़ी का सामान खरीदना या दाह संस्कार जैसे कार्यों की मनाही होती है.

धार्मिक जानकारों का मत

ज्योतिषविदों के अनुसार, पंचक काल के सामान्य नियम मांगलिक या उत्सव संबंधी आयोजनों पर पूरी तरह लागू नहीं होते.गणेश विसर्जन एक सनातन और सार्वभौमिक धार्मिक अनुष्ठान है, जो निर्धारित तिथि यानी अनंत चतुर्दशी पर ही किया जाना अनिवार्य है. इसलिए, पंचक का साया होने के बावजूद विधि-विधान से किया गया बप्पा का विसर्जन पूर्णतः मान्य, मंगलकारी और अमोघ फलदायी होता है. इसमें किसी भी प्रकार की शंका रखने की आवश्यकता नहीं है।

विसर्जन के दौरान किन बातों का रखें विशेष ध्यान?

अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा को विदा करते वक्त कुछ जरूरी नियमों और धार्मिक परंपराओं का पालन करना बेहद आवश्यक माना गया है। शुभ चौघड़िया का चयनरू हालांकि विसर्जन पूरे दिन किया जा सकता है, लेकिन यदि संभव हो तो राहुकाल से बचते हुए सुबह, दोपहर या शाम के शुभ चौघड़िया मुहूर्त में ही मूर्ति का विसर्जन करें। अंतिम उत्तर पूजा और भोगरू घर से विदा करने से पहले बप्पा की षोडशोपचार पूजा करें, उन्हें मोदक, लड्डू, फल और दूर्वा अर्पित करें. आरती उतारकर पिछले दस दिनों की पूजा-आराधना के लिए धन्यवाद दें। क्षमा प्रार्थना और विदाईरू पूजा के अंत में परिवार के सभी सदस्य मिलकर हाथ जोड़कर अनजाने में हुई भूल-चूक के लिए क्षमा मांगें, जयकारों के साथ उन्हें विदा करें।

यह भी पढ़ें –मायावी ग्रह केतु 6 राशियों पर रहेंगे मेहरबान! जानें किसे मिलेगा आकस्मिक धन ?

यह भी देखें – KBP Times का एक साल बेमिसाल | 1st Anniversary | जयपुर से देश-दुनिया तक खबरों का सफर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

India win match against newzealand

भारत ने बनाया सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

Photo Exhibitions

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर विवाद, राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना

Share Market down

भारतीय शेयर बाजार का बुरा दिन, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्वाहा

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

2

2