KBP Times

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

Shobha Yatra

Shobha Yatra : जयपुर के एतिहासिक परकोटे में आज जन्माष्टमी उत्सव की शोभायात्रा धूमधाम ने निकली। गोविंददेवजी मंदिर के प्रांगण से शाम 4.30 बजे शुरु हुई शोभायात्रा का पूरे रास्ते में श्रद्धालुओं और विभिन्न संगठनों की ओर से स्वागत किया गया। शोभायात्रा को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया और कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहा।

धूप झांकी का आयोजन

शनिवार को गोविंददेवजी मंदिर में धूप झांकी सुबह 7.30 से 8.45 बजे, शृंगार 9.15 से 10.15 बजे और राजभोग 10.45 से 11.30 बजे तक हुआ। शाम को ग्वाल झांकी 6 से 6.30 बजे, संध्या 7 से 8.15 बजे और शयन झांकी 8.30 से 9 बजे तक प्रदर्शन किया गया।

गोविंददेवजी से गोपीनाथजी तक शोभायात्रा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा गोविंददेवजी मंदिर से रवाना होकर जलेबी चौक, हवामहल बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, बापू बाजार, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, चांदपोल बाजार और बगरू वालों के रास्ते होते हुए मंदिर श्री गोपीनाथजी पहुंची। शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार लगाए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल हुए।

परकोटे में इन वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा

शोभायात्रा के दौरान परकोटा, गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा से मिनर्वा तक एमआई रोड, अशोक मार्ग से यादगार तक और रामनिवास बाग के अंदर हल्के मालवाहक वाहन, ई-रिक्शा, ई-ऑटो और ऑटो रिक्शा नहीं चले। परकोटा में जेसीटीएसएल और सिटी बसें भी प्रतिबंधित रहीं जिससे यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना करना पडा।

यादव समाज ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव युवक मंडल जयपुर राजस्थान की ओर से श्रीकृष्ण शोभायात्रा निकाली गई। कनक बिहारी मंदिर के महंत सियाराम दास जी महाराज, महामंडलेश्वर शंकर बाबा (कानोता वाले) और निवर्तमान महापौर कुसुम यादव ने मुख्य रथ की विधिवत आरती उतारकर शोभायात्रा को रवाना किया।

यह भी पढ़ें –जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

यह भी देखें-जयपुर में वोटों की महाजंग! BJP-कांग्रेस के बीच बागियों ने बिगाड़ा पूरा गणित 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2