KBP Times

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Miss World 2026

Miss World 2026 Award : मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले आज वियतनाम के न्हा ट्रांग शहर में होगा। निकिता पोरवाल इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय सौंदर्य को मिस वर्ल्ड का ताज हासिल हो सकता है। आज शाम को छह बजे से होने वाले फाइनल मुकाबले में ज्यूरी के सामने निकिता का प्रेजेंटेशन कैसा रहता है, यह देखना होगा। मिस वर्ल्ड का यह 73वां संस्करण है। पिछले साल यह खिताब ओपल सुचाता ने जीता था।

थाइलैंड की ओपल सुचाता ने जीता था 2025 का खिताब

बता दें कि मिस वर्ल्ड 2025 का फिनाले पिछले साल 31 मई 2025 को हैदराबाद के हाइटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में हुआ था। इस मुकाबले में 108 देशों की कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब अपने नाम किया था। इथियोपिया की हासेट डेरेज फर्स्ट रनर-अप रही थीं। पोलैंड की माजा क्लाज्दा सेकेंड रनर-अप और मार्टिनिक की ओरेली जोआचिम थर्ड रनर-अप रही थीं।

टॉप-8 में जगह नहीं बना सकी थी नंदिनी

पिछले साल भारत की नंदिनी गुप्ता प्रतियोगिता में टॉप-20 तक पहुंची थीं। हालांकि, वह टॉप-8 में जगह नहीं बना सकी थीं। नंदिनी ने टॉप मॉडल का टाइटल जीता था। फिनाले में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को उनके सामाजिक काम के लिए मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड दिया गया था। वह जूरी का हिस्सा भी थे और उन्होंने ओपल से फाइनल सवाल पूछा था। जैकलीन फर्नांडिस और ईशान खट्टर ने फिनाले में परफॉर्म किया था।

यह भी पढ़ें –जयपुर में फैशन और ब्यूटी का संगम, डिजाइनर्स के कलेक्शन ने रैम्प पर बिखेरा जलवा

यह भी देखें – Ward 87 Jaipur: प्रतिभा शर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कालीचरण सराफ ने किया शुभारंभ | BJP

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

2

2