KBP Times

नेपाल से बहकर आ रहीं असामान्य मछलियां, बिहार में जारी हुआ अलर्ट, ना खाने की सलाह

fishes alert

Fishes : भोजन में मछली खाने वालों के लिए सावधान करने वाली खबर है। नेपाल, बिहार, बंगाल, यूपी में आई बाढ में बहकर आई मछलियों को लेकर राज्य के स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गए हैं। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद बिहार के पश्चिम चंपारण में भी प्रशासन सतर्क हो गया है. गंडक नदी के तेज बहाव के साथ कुछ अज्ञात और असामान्य मछलियां बिहार के सीमावर्ती इलाकों में पहुंच रही हैं. इन मछलियों को लेकर लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है।

ऐसी मछलियां ना खाएं

डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की एडवाइजरी के बाद बगहा अनुमंडल प्रशासन ने लोगों को ऐसी मछलियां न खाने की सलाह दी है. प्रशासन का कहना है कि बाढ़ के पानी के साथ बहकर आने वाली मछलियां दूषित पानी के संपर्क में आ सकती हैं. ये गंदे नालों और मृत जीव-जंतुओं के संपर्क में भी रही हो सकती हैं. ऐसे पानी में कई तरह के हानिकारक पदार्थ मौजूद हो सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि ऐसी मछलियों को खाने से संक्रमण और बीमारी का खतरा हो सकता है. लोगों से इन्हें पकड़ने, खरीदने, बेचने और खाने से बचने की अपील की गई है।

गंडक नदी किनारे उमड रही भीड

दरअसल, इंडो-नेपाल सीमा पर वाल्मीकिनगर से लेकर धनहा के गौतम बुद्ध सेतु तक गंडक नदी के किनारे इन दिनों काफी भीड़ देखने को मिल रही है. बड़ी संख्या में लोग मछली पकड़ने के लिए नदी के किनारे पहुंच रहे हैं. इसी दौरान कुछ लोगों के हाथ बड़ी मछलियां लगने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इन मछलियों का वजन करीब 10 किलो से लेकर 90 किलो तक है. बड़ी मछलियां मिलने की खबर के बाद लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है. कई लोग इन्हें पकड़कर घर ले जा रहे हैं. कुछ लोगों के इन्हें बाजार में बेचने की भी जानकारी सामने आई है।

मत्स्य विभाग से जानकारी लेने की सलाह

बगहा की एसडीएम चांदनी कुमारी ने लोगों से खास सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि अगर बाढ़ के पानी के साथ आई किसी मछली की पहचान को लेकर जरा भी शक हो तो उसे न खाएं. पहले उसकी पहचान कराना जरूरी है. इसके लिए संबंधित मत्स्य विभाग से जानकारी लेने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से ऐसी मछलियां मिलने पर तुरंत सूचना देने को कहा है. अज्ञात या असामान्य मछली दिखाई देने पर जिला मत्स्य पदाधिकारी या स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी जा सकती है. अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ के दौरान लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. किसी भी अज्ञात मछली को सिर्फ उसके आकार या दिखने के आधार पर खाने का फैसला नहीं करना चाहिए।

लोगों की सुरक्षा सबसे जरुरी

प्रशासन ने साफ किया है कि मौजूदा स्थिति में लोगों की सुरक्षा सबसे जरूरी है. इसलिए बाढ़ के पानी के साथ आने वाली अज्ञात मछलियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है. प्रशासन का कहना है कि जागरूकता और सावधानी से संभावित संक्रमण और बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें –राजस्थान में बढ़ता स्वाइन फ्लू का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

यह भी देखें – निकाय चुनाव से पहले BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! वार्ड 13 में दिया कुमारी ने संभाली प्रचार की कमान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

2

2