KBP Times

Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल, कीमत 90 हजार तक सुनकर यूजर्स हैरान

Chanel Cruise 2027

Chanel Cruise 2027: फैशन की दुनिया में शनैल की एक अनोखी ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ इन दिनों चर्चा में है. Chanel Cruise 2027 शो में दिखी इस डिजाइन में न सोल है,न आगे कोई स्ट्रैप. सिर्फ एड़ी पर चमड़े का छोटा कवर और टखने पर बंधी पतली डोरी है. दूर से देखने पर पैर नंगे लगते हैं.इसकी कीमत 25 हजार से 90 हजार रुपये तक बताई जा रही है, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by W Magazine (@wmag)

कोको शनैल की तस्वीर से मिला आइडिया
बताया जा रहा है कि मैथ्यू ब्लेजी को इस डिजाइन की प्रेरणा कोको शनैल की एक पुरानी तस्वीर से मिली, जिसमें वह समुद्र किनारे नंगे पैर टहलती नजर आती हैं. उसी सहजता और आजादी की भावना को इस एक्सेसरी में उतारने की कोशिश की गई है.शो में इसे गोल्डन, सिल्वर और ब्लैक जैसे रंगों में पेश किया गया.

कीमत सुनकर यूजर्स हैरान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अनोखी चप्पल की कीमत करीब 25 हजार से 90 हजार रुपये तक हो सकती है.हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक बिक्री शुरू नहीं की है और इसे फिलहाल कॉन्सेप्ट पीस माना जा रहा है. कीमत की चर्चा सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं.

इंटरनेट पर दो हिस्सों में बंटी राय
कुछ लोगों को यह डिजाइन बोल्ड, आर्टिस्टिक और फैशन की नई सोच का उदाहरण लग रहा है.वहीं कई यूजर्स इसका मजाक उड़ा रहे हैं.किसी ने इसे ‘एड़ी का कवर’ कहा तो किसी ने पूछा कि इतनी कीमत देने के बाद तलवे की सुरक्षा कौन करेगा.कई लोगों ने इसे खूबसूरत लेकिन अव्यावहारिक बताया.फिलहाल शनैल की यह अनोखी डिजाइन फैशन से ज्यादा अपनी सादगी,कीमत और सोशल मीडिया प्रतिक्रियाओं के कारण चर्चा में बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: घाघरा पहन लड़की ने लड़के संग किया शानदार डांस, बॉन्डिंग और एक्सप्रेशंस ने जीता यूजर्स का दिल

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2