AI Gemini: गूगल ने अब अपना कारोबारी टारगेट स्टूडेंट्स की पसंद को ध्यान में रखकर बना रहा है। नए एकेडमिक सेशन की शुरुआत के साथ ही गूगल ने अपने AI असिस्टेंट Gemini को लेकर स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा ऑफर लॉन्च किया है. कंपनी ने ऐलान किया है कि योग्य कॉलेज स्टूडेंट्स अब पूरे एक साल तक Gemini का पेड प्लान बिल्कुल मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं. यह ऑफर 19 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है और गूगल ने इसके साथ ही Gemini ऐप के अंदर स्टूडेंट्स के लिए एक अलग से स्टूडेंट हब भी पेश किया है. यह वही प्रीमियम प्लान है जिसके लिए आम यूजर्स को हर महीने सैकड़ों रुपये खर्च करते हैं. आइए जानते है कि इस प्लान में क्या खास है और छात्र इसे कैसे हासिल कर सकते हैं.
फ्री प्लान में क्या-क्या मिलेगा?
गूगल का यह खास स्टूडेंट प्लान सिर्फ एक साधारण चैटबॉट नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से पढ़ाई-लिखाई को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. छात्र इसके जरिए सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि हाई-क्वालिटी वीडियो, इमेज और ग्राफिक्स भी बना सकेंगे. साथ ही, आम फ्री यूजर्स के मुकाबले इस प्लान में 2 गुना ज्यादा सर्च और यूसेज लिमिट मिलेगी, जिससे भारी-भरकम प्रोजेक्ट्स के दौरान टूल बार-बार बंद नहीं होगा. इसके अलावा गूगल ड्राइव, जीमेल और फोटोज के लिए आपको 400 जीबी का बड़ा स्टोरेज स्पेस मिलेगा. इसमें नया AI स्टडी हब शामिल है, जिसमें छात्र इंटरैक्टिव 3डी मॉडल्स के जरिए फिजिक्स या मैथ्स की जटिल थ्योरी को लाइव देख और समझ सकते हैं. साथ ही, इसके जीमेल और गूगल डॉक्स इन-बिल्ट फीचर्स से नोट्स बनाना बहुत आसान हो जाएगा.
कैसे क्लेम करें?
गूगल की तरफ से जारी की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए छात्रों को 31 दिसंबर 2026 से पहले खुद को वेरिफाई करना होगा. इसके लिए छात्रों को Google Gemini for Students Official Page या गूगल के दिए गए शार्ट-लिंक goo.gle/studentdeal पर जाना होगा. यहां आपको अपनी कॉलेज आईडी या ऑफिशियल कॉलेज ईमेल आईडी के जरिए अपनी पहचान वेरिफाई करनी होगी. वेरिफिकेशन सफल होते ही आपके अकाउंट पर 12 महीनों के लिए गूगल एआई प्लस प्लान एक्टिवेट हो जाएगा.
एक साल के लिए ही फ्री है प्लान
गूगल ने साफ किया है कि एक साल का फ्री पीरियड खत्म होने के बाद यह प्लान अपने आप पेड सब्सक्रिप्शन में बदल जाएगा, जब तक कि स्टूडेंट खुद इसे कैंसिल न करें. ऐसे में जो स्टूडेंट्स आगे पैसे देकर यह सर्विस जारी नहीं रखना चाहते, उन्हें एक साल पूरा होने से पहले सब्सक्रिप्शन कैंसिल करना जरूरी होगा, वरना अकाउंट से अपने आप पैसे कटने शुरू हो जाएंगे. गूगल ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब कुछ ही महीने पहले ळमउपदप के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 1 अरब के पार पहुंची थी. कंपनी की कोशिश है कि बैक-टू-स्कूल सीजन में ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए.
यह भी पढ़ें –Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View
यह भी देखें- जयपुर स्कूल विवाद: CJP नेता का विरोध, मौके पर भारी हंगामा और पथराव!



