KBP Times

फिल्म ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ के बीच बॉक्स ऑफिस प्रतिस्पर्धा, दोनों फिल्में अच्छीं

Cinema on independance day release

Cinema : इस स्वतंत्रता दिवस पर सिनेप्रेमियों को दो बडी फिल्में देखने को मिलेंगी। 15 अगस्त के कार्यक्रम के बाद छुट्टी मनाने के लिए सिनेमाघरों में जा सकते हैं जहां बहुप्रतीक्षित फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर है। 14 अगस्त को रिलीज हुई इमरान हाशमी की आवारापन 2 और सनी देओल स्टारर बंटवारा 1947 दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए आमने-सामने हैं। जहां एक तरफ लगभग 19 सालों बाद आइकॉनिक किरदार शिवम पंडित की पर्दे पर वापसी हुई है, वहीं दूसरी तरफ राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी एक नए ऐतिहासिक ड्रामा के साथ फिर से साथ आई है।

स्टारकास्ट और कहानी का अनोखा ताना-बाना

नितिन कक्कड़ के निर्देशन और विशेष भट्ट के निर्माण में बनी आवारापन 2 में इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी, शबाना आजमी और सुविंदर विक्की नजर आ रहे हैं। यह सीक्वल पुरानी फिल्म के भावनात्मक ताने-बाने को एक नए मोड़ पर ले जाता है। दूसरी ओर बंटवारा 1947 असगर वजाहत के प्रसिद्ध नाटक जिस लाहौर नै देख्या ओ जम्याई नै पर आधारित है। फिल्म विभाजन के दौर की कहानी बयां करती है, जहाँ पाकिस्तान शिफ्ट हुए एक मुस्लिम व्यक्ति को अपने नए घर में एक हिंदू महिला मिलती है, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी वह तनावपूर्ण माहौल के बीच उठाता है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, अली फजल, करण देओल और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

एडवांस बुकिंग और शुरुआती आंकड़े

सिनेमाघरों में उतरने से पहले दोनों ही फिल्मों की अग्रिम टिकट बिक्री में काफी अंतर देखा गया। आवारापन 2 ने अपने कल्ट स्टेटस के दम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दिन के लिए 8 करोड़ रुपये से अधिक की एडवांस बुकिंग दर्ज की। इसके मुकाबले बंटवारा 1947 की रफ्तार थोड़ी धीमी रही और इसने शुरुआती दिन के लिए लगभग 1.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि लॉन्ग वीकेंड पर कौन सी फिल्म बाजी मारती है।

आवारापन 2 पर तरण आदर्श का रिव्यू

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आवारापन 2 की समीक्षा करते हुए इसे 4 स्टार्स दिए हैं। अपनी समीक्षा में उन्होंने लिखा, इमरान हाशमी की शिवम पंडित के रूप में वापसी हुई है और क्या शानदार वापसी है… वे आवारापन 2 की आत्मा हैं… बड़े पैमाने पर दर्शकों को आकर्षित करने वाले मोमेंट्स $ जबरदस्त नॉस्टैल्जिया की ताकत… पक्की सफलता।

यह भी पढ़ें –निर्माता रमेश तौरानी बोले-‘बंटवारा 1947’ संवेदनशील और दिल को छू लेने वाली फिल्म

यह भी देखें- जयपुर में खुली जेल के कैदी की गोली मारकर हत्या | परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा और एनकाउंटर की मांग

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

RJD protest in patna

पटना में राजद का प्रदर्शन, राजभवन तक निकाला मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पाक ने बताया प्रोपेगेंडा, कहा-यह एक तरफा, हकीकत नहीं

2

2