KBP Times

राजस्थान यूनिवर्सिटी में फर्जी दस्तावेज से ठगी का मामला उजागर, आउटसोर्स कर्मचारी पर आरोप

Rajasthan University

Rajasthan University : राजस्थान विश्वविद्यालय के नाम पर फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार कर ठगी करने वाले गिरोह का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि कोई गिरोह राजस्थान विश्वविद्यालय के नाम का दुरुपयोग कर लोगों से ठगी कर रहा है। एक आउटसोर्स कर्मचारी पर संदेह को लेकर पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है।

कुलसचिव की ओर से थाने में दी रिपोर्ट

इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अरविंद कुमार की ओर से गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि 6 अगस्त को यूनिविर्सटी के कर्मचारी ताराचंद मीणा ने कुलसचिव कार्यालय में कुछ दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आवेदन प्रस्तुत हुए थे। दस्तावेजों की संबंधित शाखाओं से जांच कराई गई तो पाया गया कि प्रस्तुत सभी डॉक्यूमेंट विश्वविद्यालय के आधिकारिक रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते। जांच में सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए।

आउटसोर्स कर्मचारी पर आरोप

रिपोर्ट में ताराचंद मीणा ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल कॉर्पाेरेशन सेल में कार्यरत बताने वाले कृष्ण कुमार मीणा ने इन दस्तावेजों के माध्यम से मुझसे रुपए लेकर ठगी की गई। हालांकि विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड में इस नाम का कोई स्थायी कर्मचारी कार्यरत नहीं मिला। बाद में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेवा प्रदाता एजेंसी किरण एंटरप्राइजेज से जानकारी ली। एजेंसी ने बताया कि कृष्ण कुमार मीणा आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में इंटरनेशनल कॉर्पाेरेशन सेल में कार्यरत है और उसका पीएफ/ईएसआईसी घोषणा पत्र भी उपलब्ध कराया गया।

पुलिस ने  जांच की शुरू

विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने, ठगी करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गांधीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -NEET-PG परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, 30 अगस्त को होगी परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

यह भी देखें –Jaipur: ढाई करोड़ की सड़क 8 महीने बाद भी अधूरी! बोर्ड पर काम पूरा, जमीन पर गड्ढे | Jaipur News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

2

2