KBP Times

हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकले कांवड़ियों की अनोखी यात्राएं

kawad Yatra

Kanwad Yatra : सावन माह में कांवड यात्रा का अपना अलग ही महत्व है। धार्मिक आस्था के साथ छोटे, बडे कांवडिए अपने कंधों पर गंगाजल लिए हरिद्वार से विभिन्न शिव मंदिर की ओर चल देते हैं और एक लंबा सफर तय करते हैं। कांवड उठाए लोगों की यात्राएं अपने आप में अनूठी होती हैं।

बीमार पति को कंधे पर लेकर निकली

यूपी के मेरठ में आस्था का नजारा देखने को मिला। रीना नाम की महिला अपने बीमार पति को पीठ पर बैठाकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ पहुंची है। साथ में उसके दोनों बच्चे भी पैदल चल रहे हैं। रीना का मानना है कि महादेव के दर पर मांगी गई उनके पति की अच्छी सेहत की मन्नत जरूर पूरी होगी।

उम्र 20 साल कद तीन फिट

बुलंदशहर के अनूपशहर में 20 साल के मुकुल 41 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। मुकुल की लंबाई 3 फीट है। उनका वजन 35 किलो है। उन्होंने अनूपशहर गंगा घाट से जल भरा। कांवड़ कंधे पर रखकर पैदल गांव की ओर रवाना हुए। रास्ते में लोग उनके हौसले और भक्ति की तारीफ कर रहे हैं। उनका स्वागत कर रहे हैं।

भाजपा विधायक ने की कांवड़ियों की सेवा

सहारनपुर में भाजपा के नगर विधायक राजीव गुंबर कांवड़ियों की सेवा करते नजर आए। उन्होंने थके हुए कांवड़ियों के पैर दबाए और मशीन से उनकी मसाज भी की। इसके बाद विधायक कांवड़ियों के साथ डीजे पर डांस करते दिखे।

मेरठ में 23 फीट लंबी कांवड़ देखने उमड़े लोग

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे निवाड़ी (गाजियाबाद) के शिवभक्तों की 23 फीट लंबी कांवड़ श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस विशाल कांवड़ को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा कांवड़ मार्ग श्बोल बमश् और श्हर-हर महादेवश् के जयकारों से गूंज उठा।

यह भी पढें –अमरनाथ की यात्रा रोकी लेकिन छड़ी मुबारक कार्यक्रम चलेगा

यह भी देखें –श्योसिंहपुरा में बुनियादी सुविधाओं का अकाल! सड़क, पानी, बस सब बदहाल | ग्रामीणों की खुली पीड़ा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

RJD protest in patna

पटना में राजद का प्रदर्शन, राजभवन तक निकाला मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पाक ने बताया प्रोपेगेंडा, कहा-यह एक तरफा, हकीकत नहीं

2

2