KBP Times

फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग पूरी, अनुपम खेर ने की बोमन ईरानी की तारीफ

Khosla ka Ghosla 2

Anupam Kher : अभिनेता अनुपम खेर की आगामी फिल्म खोसला का घोसला-2 की शूटिंग पूरी चुकी है. यह जानकारी अभिनेता अनुपम खेर ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए दी. अभिनेता ने अपनी इस पोस्ट के जरिए अपने साथी-कलाकार बोमन ईरानी की जमकर सराहना की। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर रैप-अप पार्टी की वीडियो पोस्ट की. इसमें अभिनेता बोमन ईरानी को खास मित्र और साथ काम करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

खोसला का घोसला का आगामी सीक्वल

प्रशांत बांगिया द्वारा निर्देशित फिल्म खोसला का घोसला 2 साल 2006 की चर्चित कल्ट कॉमेडी फिल्म खोसला का घोसला का आगामी सीक्वल है. फिल्म में अनुपम खेर के अलावा, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, प्रवीण डबास, दिव्या खोसला, रवि किशन और किरण जुनेजा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

अनुपम ने किया पोस्ट

अनुपम खेर ने लिखा, खुराना साहब की फिल्म रैप. मंगलवार रात मेरे दोस्त बोमन ईरानी की फिल्म श्खोसला का घोसला-2 की शूटिंग पूरी हो गई है. एक ऐसे आदमी के बारे में क्या कहा जा सकता है, जिसके पास सब कुछ हो, टैलेंट, विनम्रता, उदारता, समझदारी और एक बड़ा दिल। अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म में अपने और बोमन ईरानी के बीच के रिश्ते को मजाकिया अंदाज में समझाते हुए लिखा, फिल्म में हमारा रिश्ता हमारे ऑफ-स्क्रीन रिश्ते से बिल्कुल अलग है. फिल्म में, वह डराने वाले, बेरहम और कभी न भूलने वाले खुराना साहब हैं. असल जिंदगी में, वह सबसे प्यारे, दयालु और सबसे उदार दोस्तों में से एक हैं, जिनकी कोई उम्मीद कर सकता है।

अनुपम ने कहा अनुभव शानदार रहा

उन्होंने बोमन ईरानी की प्रशंसा करते हुए लिखा, बोमन के साथ काम करना मेरे लिए हमेशा शानदार अनुभव रहा है. सिनेमा की उनकी समझ, तैयारी, हर छोटी-छोटी बात पर उनका ध्यान और हर सीन को और बेहतर बनाने की उनकी काबिलियत कमाल की है. वहीं, टेक के बीच, फिल्मों, जिंदगी या वर्ल्ड बिल्डिंग या शतरंज के खेल पर बात कर रहे हों, उनके साथ हर पल खुशी से भरा था. उन्होंने आगे लिखा, फिल्म खोसला का घोसला 2 स्केल, इमोशन और दांव के मामले पर बड़ा है और हां, खुराना साहब भी बड़े हैं. बोमन ईरानी आप आपने अपनी काबिलियत को स्क्रिन पर और अपनी दोस्ती को मेरी जिंदगी में लेकर आए, जिसके लिए आपका तहे दिल से धन्यवाद. आपके साथ फ्रेम शेयर करना हमेशा मेरे लिए खुशी की बात होती है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mahipal Singh Makrana

श्री राजपूत करणी सेना ने कहा- हमारी दो मांगे मानी लेकिन UGC पर जारी रहेगा संघर्ष

Rahul Gandhi PC

दिल्ली में राहुल गांधी प्रेस के सामने लाए पीड़ित छात्र-छात्राएं, कहा-इनका लगातार शोषण

Mark Zuckerberg

CSAM कंटेंट और डीपफेक पर झुका मेटा, मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी

Khosla ka Ghosla 2

फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग पूरी, अनुपम खेर ने की बोमन ईरानी की तारीफ

Article 370

आर्टिकल 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने देखने…

Space rocket touch moon

4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया, नासा ने कहा- धरती को खतरा नहीं

Kiran rijijiju and rahul-priyanka

संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने

meta jukarburga nd pm modi

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी, PM मोदी का विडियो हटाने का मामला

Shubham Rewad hunger strike

छात्र नेता शुभम रेवाड़ को जिला कलक्टर ने दिया आश्वासन, पूर्व सीएम गहलोत ने पिलाया पानी

2

2