KBP Times

सिनेमाघरों में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज करने की तैयारी, टीजर से फैंस उत्साहित

Mirzapur the movie

Mirzapur : ओटीटी पर सबसे चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। वेब सीरीज की सफलता के बाद, फिल्म के निर्माता अब मिर्जापुर को सिनेमाघरों में उतारने की तैयारी में लगे हैं। मिर्जापुर द मूवी का पहला टीजर आने के बाद फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जल्द ही फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

11 अगस्त को उठेगा सस्पेंस से पर्दा

बता दें कि फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख सामने आ गई है। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार 11 अगस्त को एक भव्य इवेंट के दौरान मिर्जापुर द मूवी का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रहेगी।

कब और कहां देखने को मिलेगा

मिर्जापुर द मूवी का निर्माण एमेजॉन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सील एंटरटेनमेंट के बैनर तले मिलकर किया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले पुनीत कृष्णा ने लिखा है। फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं, वहीं कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके सह-निर्माता हैं। ओटीटी पर राज करने के बाद अब यह गद्दी का खेल 4 सितंबर 2026 से देशभर के सिनेमाघरों में शुरू होने जा रहा है। बड़े पर्दे पर मिर्जापुर का यह नया अध्याय दर्शकों को एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस का एक अनूठा अनुभव देने के लिए तैयार है।

क्या खास है इस बार? टीजर ने बढ़ाईं धड़कनें

हाल ही में रिलीज हुए टीजर ने दर्शकों को पुरानी यादों में लौटा दिया है, लेकिन कुछ ऐसे सरप्राइज भी दिए हैं जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। टीजर में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा जैसे पुराने और पसंदीदा चेहरे तो नजर आ ही रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट जितेंद्र कुमार की एंट्री को लेकर है। जितेंद्र कुमार इस फिल्म में बबलू पंडित का किरदार निभाते हुए एक बिल्कुल नए अवतार में दिखाई देंगे। इसके अलावा बहुप्रतिभाशाली अभिनेता रवि किशन की एंट्री ने इस क्राइम यूनिवर्स को और अधिक दिलचस्प बना दिया है।

2018 का दौर की वापसी

फिल्म की कहानी को लेकर जो सबसे दिलचस्प मोड़ सामने आया है, वह यह है कि यह एक ओरिजिन स्टोरी है। कहानी 2018 के दौर में सेट की गई है, यानी यह मिर्जापुर के पहले सीजन के समय और उससे ठीक पहले की घटनाओं को दिखाएगी। इसका सीधा मतलब यह है कि सीज़न 2 में दम तोड़ने वाले मुन्ना भैया (दिव्येंदु) इस फिल्म में पूरी तरह से जीवित और अपने पुराने तेवरों में नजर आएंगे। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) को अपने बेटे मुन्ना की नादानियों और उसकी गद्दी संभालने की काबिलियत को लेकर चिंता सता रही है। वहीं दूसरी तरफ, अली फजल और जितेंद्र कुमार के निभाए किरदार (पंडित ब्रदर्स) मुन्ना के साम्राज्य को उखाड़ फेंकने और मिर्जापुर की गद्दी पर अपना कब्ज़ा जमाने के लिए पूरा जोर लगाते दिखेंगे।

यह भी पढ़ें – हिन्दू परंपरानुसार फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज, लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

यह भी देखें –पुरानी भर्तियों में 1 साल वेटेज की मांग! शहीद स्मारक पर 20 हजार युवाओं का प्रदर्शन | Rajasthan News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OBC, SC and ST

राजस्थान में OBC, SC-ST का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग

Murder of two labour

केलाम के ईंट-भट्टे पर दो मजदूरों की हत्या में आतंकी संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ का हाथ

District Collector Jaipur

जयपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामयी बनाने के दिए निर्देश

Ajit Dobhal

अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब केवल मनमानी नहीं, युवा पीढ़ी को समझना होगा

PM Modi on instgram

भागवत की नसीहत के बाद PM मोदी ने किया Zen-G से फिर संवाद, राजनीति गर्माई

AI Agent or Assistant

आपका काम आसान करने आ गया AI Agent , कर सकता है ईमेल, टिकट, मीटिंग Fix

AAP on E20 fuel

E-20 फ्यूल मुद्दे पर AAP का PM हाउस तक मार्च का ऐलान

RPSC issue answer sheet

RPSC ने सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम की मॉडल आंसर-की जारी, ऑथेंटिक प्रमाण अटैच जरूरी

PM Modi in amravati

PM मोदी बोले-पहले एक ही परिवार के नाम पर होते थे एयरपोर्ट, हमनें परंपरा बदली

2

2