KBP Times

ईरान पर हमले रोकने वाला प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में गिरा, 49-50 वोट से ट्रंप को मिली सैन्य कार्रवाई की खुली छूट

Donald Trump

Donald Trump: अमेरिकी सीनेट में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की ताकत सीमित करने वाला एक अहम प्रस्ताव गिर गया. गुरुवार को यह प्रस्ताव 49-50 के बेहद करीबी अंतर से खारिज हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस वोटिंग में पेन्सिलवेनिया से रिपब्लिकन सीनेटर डेव मैनकॉर्मिक वोटिंग में शामिल नहीं हुए, अगर वो वोटिंग में शामिल होते तो हो सकता है नतीजा बदल सकता था.

ट्रंप के हमलों के बाद तेज हुई बहस
हाल के दिनों में राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों के बाद विपक्षी डेमोक्रेटिक सांसदों के साथ कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने भी मांग उठाई थी कि युद्ध या सैन्य कार्रवाई जैसे बड़े फैसले केवल कांग्रेस की मंजूरी से ही लिए जाएं. उनका तर्क है कि अमेरिकी संविधान के अनुसार युद्ध घोषित करने का अधिकार कांग्रेस के पास है, न कि केवल राष्ट्रपति के पास. वहीं रिपब्लिकन बहुमत ने प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मामलों में राष्ट्रपति को त्वरित निर्णय लेने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए.

क्या था प्रस्ताव का उद्देश्य?
इस प्रस्ताव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ किसी भी नए सैन्य अभियान की शुरुआत कांग्रेस की मंजूरी के बिना न कर सकें. प्रस्ताव पारित होने पर युद्ध जैसे बड़े फैसलों में संसद की अनुमति अनिवार्य हो जाती और राष्ट्रपति अकेले सैन्य कार्रवाई का फैसला नहीं ले सकते. हालांकि यह प्रस्ताव अभी भी सीनेट की विदेश मामलों की समिति में लंबित है. प्रस्ताव पेश करने वाले सांसद चाहते थे कि इसे पूरे सीनेट में चर्चा और अंतिम मतदान के लिए लाया जाए, लेकिन आवश्यक समर्थन नहीं मिलने के कारण ऐसा नहीं हो सका. अब इसे दोबारा सदन के सामने लाने के लिए नई प्रक्रिया अपनानी होगी.

ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी
उधर, ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने आरोप लगाया कि केश्म द्वीप पर अमेरिकी बमबारी में नागरिकों की मौत के लिए पूरी तरह अमेरिका जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि नागरिक ठिकानों पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. हालांकि हमले में हताहतों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की गई है, लेकिन ईरानी मीडिया ने कई आम नागरिकों के मारे जाने का दावा किया है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान जंग मिस्र तक पहुंची, अरब देशों का जंग से दूर रहने का प्लान

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Murder of two labour

केलाम के ईंट-भट्टे पर दो मजदूरों की हत्या में आतंकी संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ का हाथ

District Collector Jaipur

जयपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामयी बनाने के दिए निर्देश

Ajit Dobhal

अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब केवल मनमानी नहीं, युवा पीढ़ी को समझना होगा

PM Modi on instgram

भागवत की नसीहत के बाद PM मोदी ने किया Zen-G से फिर संवाद, राजनीति गर्माई

AI Agent or Assistant

आपका काम आसान करने आ गया AI Agent , कर सकता है ईमेल, टिकट, मीटिंग Fix

AAP on E20 fuel

E-20 फ्यूल मुद्दे पर AAP का PM हाउस तक मार्च का ऐलान

RPSC issue answer sheet

RPSC ने सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम की मॉडल आंसर-की जारी, ऑथेंटिक प्रमाण अटैच जरूरी

PM Modi in amravati

PM मोदी बोले-पहले एक ही परिवार के नाम पर होते थे एयरपोर्ट, हमनें परंपरा बदली

Amarnath yatra stop by heavy rain

भारी बारिश से अमरनाथ और केदारनाथ यात्रा रोकी, 28 अगस्त को होगा समापन

2

2