KBP Times

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर राजकुमार संतोषी, सनी देओल और शबाना आजमी ने बांटे अनुभव

film Batwara 1947

Film Batwara 1947: आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी एक्शन फिल्म बंटवारा 1947 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी और अभिनेता सनी देओल करीब 30 साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी यादगार फिल्मों के बाद दोनों अब विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी एक्शन फिल्म ‘बंटवारा 1947’ लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म असगर वजाहत के मशहूर नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ई नई’ पर आधारित है। मंगलवार को मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जहां सनी देओल, शाबान आजमी, जावेद अख्तर और फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही।

क्या है ‘बंटवारा 1947’ की कहानी

‘बंटवारा 1947’ की कहानी 1947 में भारत के विभाजन और पंजाब के बंटवारे के दौर में लाहौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म को लेकर क्या बोले राजकुमार संतोषी

राजकुमार संतोषी ने बताया कि ‘बंटवारा 1947’ पिछले 15-16 साल से बन रही है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि मेरे लिए तपस्या है जीवन भर की कोशिश है। मैंने 2009 में पहली बार यह नाटक पढ़ा था और 2010 से इसे फिल्म बनाने की कोशिश कर रहा हूं। बाद में मैंने कहानी सनी देओल को सुनाई और उन्हें भी यह बेहद पसंद आई। लेकिन लंबे समय तक हमें ऐसा सहयोग नहीं मिला, जिससे हम अपनी सोच के मुताबिक फिल्म बना पाते।” उन्होंने आगे बताया कि बाद में आमिर खान ने कहानी सुनी और फिल्म बनाने के लिए हामी भर दी। संतोषी ने आगे कहा, “आमिर को कहानी बहुत पसंद आई। उन्होंने कहा कि हमें यह फिल्म बनानी चाहिए। उनके और सनी देओल के सहयोग की वजह से आज यह फिल्म पूरी हो सकी।”

सनी देओल ने कही ये बात

अभिनेता सनी देओल ने कहा कि उनकी और राजकुमार संतोषी की सोच हमेशा से मिलती रही है। अगर कहानी अच्छी होती है तो हम दोनों उतने ही उत्साहित हो जाते हैं। काम के दौरान बहस भी होती है, रीटेक भी होते हैं, लेकिन आखिर में अच्छा नतीजा निकलता है। हमारी पिछली तीनों फिल्में आज भी याद की जाती हैं, इसलिए हमें ‘बंटवारा 1947’ जैसी फिल्म बनाने का मौका मिला। अभिनेता ने आगे कहा, “हम कभी विवाद पैदा करने के लिए फिल्में नहीं बनाते। हमारी कोशिश हमेशा ईमानदार कहानियां दिखाने की रहती है, ताकि लोग उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ सकें।” बता दें कि सनी और शबाना आजमी पहली बार साथ काम कर रहे हैं। इसे लेकर एक्टर ने कहा, “उनके साथ काम करना बहुत खास रहा। ऐसा लगा ही नहीं कि हम अभिनय कर रहे हैं, बल्कि सच में मां-बेटे का रिश्ता है। मैं यह फिल्म अपनी मां और दुनिया की सभी माताओं को समर्पित करता हूं।”

इमोशनल हुईं शबाना आजमी

ट्रेलर लॉन्च के दौरान शबाना ने फिल्म के एक मुश्किल सीन को याद करते हुए कहा कि उस पल उन्होंने खुद को बेहद असहाय महसूस किया। अभिनेत्री ने कहा, “इस फिल्म में एक सीन है, जिसमें एक इंसान के तौर पर मुझे बहुत अपमानित महसूस हुआ, जैसे मेरी सारी गरिमा छिन गई हो। ट्रेलर में इसकी एक झलक दिखती है, जब विलेन मुझे घसीटता है और मेरा कुर्ता फाड़ देता है। उस पल मुझे नहीं लगता कि एक इंसान के तौर पर मैंने कभी इतना कमजोर या बेबस महसूस किया था। यकीन मानिए, जब सनी ने आकर मुझ पर दुपट्टा डाला, तो असल जिंदगी में शबाना आज़मी के तौर पर सिर्फ मेरे किरदार के तौर पर नहीं वह मेरे बेटे और मेरे रक्षक बन गए। मैंने उन्हें पूरे दिल से गले लगाया और कहा कि शुक्र है कि वह मुझे बचाने के लिए वहां मौजूद हैं।”

यह भी पढ़ें –‘भारतीय फिल्म ऑफ मेलबर्न’ में सम्मानित होंगी रेखा, ‘उमराव जान’ का होगा विशेष Show

यह भी देखें- 30 साल पुरानी कॉलोनियों पर JDA का शिकंजा, बुलडोजर के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OBC, SC and ST

राजस्थान में OBC, SC-ST का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग

Murder of two labour

केलाम के ईंट-भट्टे पर दो मजदूरों की हत्या में आतंकी संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ का हाथ

District Collector Jaipur

जयपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामयी बनाने के दिए निर्देश

Ajit Dobhal

अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब केवल मनमानी नहीं, युवा पीढ़ी को समझना होगा

PM Modi on instgram

भागवत की नसीहत के बाद PM मोदी ने किया Zen-G से फिर संवाद, राजनीति गर्माई

AI Agent or Assistant

आपका काम आसान करने आ गया AI Agent , कर सकता है ईमेल, टिकट, मीटिंग Fix

AAP on E20 fuel

E-20 फ्यूल मुद्दे पर AAP का PM हाउस तक मार्च का ऐलान

RPSC issue answer sheet

RPSC ने सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम की मॉडल आंसर-की जारी, ऑथेंटिक प्रमाण अटैच जरूरी

PM Modi in amravati

PM मोदी बोले-पहले एक ही परिवार के नाम पर होते थे एयरपोर्ट, हमनें परंपरा बदली

2

2