Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते हैं जिसे देखकर लोगों को रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जंगल के बीच सड़क किनारे अपनी कार का टायर बदल रहा होता है तभी अचानक एक टाइगर झाड़ियों से निकलकर आता है और शख्स को उठाकर ले जाता है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कब और कहां है. KBP TIMES इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.
View this post on Instagram
चंद सेकंड में दिखा खौफनाक मंजर, थमी सांसे
वायरल वीडियो को wukxrat.nw नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक शख्स जंगल के बीच सड़क पर अपनी कार टायर बदल रहा होता है. इसी दौरान झाड़ियों से अचानक एक टाइगर निकलकर गाड़ी की छत को पार करते करते हुए उसकी तरफ दौड़ता है. टाइगर को देखकर शख्स एकदम घबरा जाता है और अपनी गाड़ी का गेट खोलकर उसके अंदर घुसने की कोशिश करता है, लेकिन जब तक वो शख्स गाड़ी के अंदर घुसता टाइगर एक पल में उसके पास पहुंच जाता है और उसकी गर्दन को दबोच लेता है. टाइगर उस शख्स को घसीटते हुए झाड़ियों की तरफ ले जाता है. शख्स झटपटाता रहता है लेकिन टाइगर उसे मुंह में तेजी से पकड़े रखता है. देखते ही देखते दोनों जंगल की झाड़ियों में ओझल हो जाते हैं और वीडियो वहीं खत्म हो जाता है.
हालांकि वीडियो किस जगह का है और कब का है, वीडियो असली है या नहीं, वीडियो किसी हादसे का है या फिर कंप्यूटर ग्राफिक्स और एआई की मदद से बनाया गया है. ये स्पष्ट नहीं हो पाया है. वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि इतना डरावना वीडियो पहले कभी नहीं देखा. कुछ लोगों ने वीडियो की सच्चाई पर सवाल उठाए और कहा इसकी पुष्टि किए बिना सच मानना सही नहीं होगा. एक अन्य यूजर ने लिखा कि जंगल में गाड़ी खराब होने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: महिलाओं पर लड़कों से छेड़छाड़ का आरोप, एंटी रोमियो टीम ने किया गिरफ्तार, यूजर्स ने ली मौज



