KBP Times

‘बेबी डू डाई डू’ की स्टारकास्ट पहुंची जयपुर, अभिनेत्री हुमा कुरैशी बोली-दर्शकों का आभार

Actress Huma Qureshi

Actress Huma Qureshi : जयपुर के जवाहर सर्कल पर स्थित ईपी मिराज सिनेमा में बैठे दर्शक उस समय चौंक गए जब सिनेमा हॉल में फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी और उनके साथ फिल्म बेबी डू डाई डू की पूरी कास्ट पहुंची। अपने बीच हुमा कुरैशी और अभिनेता मरुधर शेखावत, निर्माता साकिब सलीम को पाकर दर्शक रोमांचित हो उठे। मिराज सिनेमा में उस समय बेबी डू डाई डू का ही शो चल रहा था। बता दें कि यह फिल्म इंडिपेंडेंट सिनेमा की नई पहचान बन रही है। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने जयपुर में दर्शकों को खास सरप्राइज दिया। फिल्म देख रहे दर्शक अपनी सीटों से खड़े होकर तालियों से उनका स्वागत करने लगे।

हम प्रमोशन नहीं, दर्शकों को धन्यवाद कहने आए हैं

इस मौके पर फिल्म की लीड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि जयपुर आना उनके लिए सिर्फ प्रमोशन का हिस्सा नहीं, बल्कि दर्शकों का आभार व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हम यहां ऑडियंस को थैंक्यू कहने आए हैं। आप सभी ने हमारी इंडिपेंडेंट फिल्म को बहुत प्यार दिया है। हम लगातार देशभर में घूम रहे हैं, थिएटर में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उनका प्यार महसूस कर रहे हैं। हुमा ने कहा कि बड़े बैनर के बिना किसी फिल्म को बनाना और उसे दर्शकों तक पहुंचाना आसान नहीं होता। हम किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्म नहीं हैं, इसलिए यह सफर हमारे लिए बिल्कुल आसान नहीं रहा। मेरे भाई साकिब के साथ मिलकर हमने बेबी डू डाई डू बनाई और आज जब सिनेमाघरों में हाउसफुल ऑडियंस देख रहे हैं तो यह हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी और सुकून की बात है।

यादगार पल बन गया

किसी भी दर्शक को पहले से इसकी जानकारी नहीं थी, इसलिए स्टारकास्ट की यह सरप्राइज एंट्री पूरे कार्यक्रम का सबसे यादगार पल बन गई। यहां मिराज सिनेमा के नॉर्थ इंडिया हैड अरुण टाक ने स्टारकास्ट का स्वागत किया। इसके बाद स्टारकास्ट वैशाली नगर स्थित पीवीआर पहुंची।

सरप्राइज विजिट ने बढ़ाया उत्साह

फिल्म के कलाकारों ने दर्शकों के साथ बातचीत की, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और फिल्म को मिले समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। थिएटर तालियों और उत्साह से गूंज उठा। देशभर में फिल्म के प्रमोशन के लिए यात्रा कर रही टीम ने जयपुर को मिले शानदार रिस्पॉन्स पर खुशी जताई। कलाकारों ने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी फिल्म के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि दर्शकों का प्यार होता है और जयपुर ने उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा स्नेह दिया है।

हाउस फुल देखकर हुए भावुक

इस अवसर पर अभिनेता और निर्माता साकिब सलीम का कहना था कि यह उनके लिए बेहद भावुक क्षण है। उन्होंने कहा कि आज हमारे लिए बहुत इमोशनल दिन है। जयपुर जैसे शहर में इतने बड़े थिएटर में हाउसफुल ऑडियंस मिलना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। हमें पूरे देश से प्यार मिल रहा है, लेकिन जयपुर से जो सहयोग मिला है, वह वाकई गजब का है। उन्होंने बताया कि पूरी स्टारकास्ट लगातार अलग-अलग शहरों में जाकर दर्शकों से मिल रही है और सिनेमाघरों में फिल्म का रिस्पॉन्स देख रही है।

सुन नहीं सकने वाली लड़की कहानी

निर्माता साकिब के अनुसार फिल्म का सबसे चुनौतीपूर्ण पहलू हमारी फिल्म का हीरो एक लड़की है और वह बोल-सुन नहीं सकती। ऐसे विषय पर कोई भी बड़ा प्रोडक्शन हाउस फिल्म बनाने का जोखिम उठाने को तैयार नहीं था। हमने यह जोखिम लिया और आज दर्शकों का प्यार देखकर लगता है कि हमारा फैसला सही था।जब हम थिएटर में जाकर दर्शकों का उत्साह देखते हैं तो खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। यह फिल्म बड़ी मेहनत से बनाई गई है और अब उसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। बॉलीवुड में भी इस फिल्म की चर्चा हो रही है।

राजस्थान का अभिनेता

उन्होंने यह भी बताया कि राजस्थान के अभिनेता मरुधर शेखावत ने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हमारे साथ सन ऑफ राजस्थान मरुवेंद्र शेखावत भी हैं। उन्होंने फिल्म में बेहद दमदार किरदार निभाया है और हमें उन पर गर्व है।

यह भी पढ़ें – सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

यह भी देखें – राजस्थान के UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा के साथ KBP Times का Exclusive Interview

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

“10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…” पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

Bihar Protest Viral Video

“टीयर गैस का इंतजाम नहीं क्या, वाटर कैनन चालू करो सर…” प्रदर्शन के बीच छात्रों का VIDEO वायरल

Bullet Train

इंतजार खत्म, भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त से, बस 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद!

PDF on Whatsapp

Whatsapp पर PDF फाइल पढ़ना होगा आसान, Adobe Acrobat के साथ किया इंटीग्रेशन

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

2

2