Tripura DGP Death: त्रिपुरा पुलिस महानिदेशक(DGP) अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग धनखड़ मृत पाए गए हैं. ऑफिस के कमरे में उनका शव लटकता हुआ मिला. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री माणिक साहा और मुख्य सचिव जेके सिन्हा समेत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे.
कुछ शुरुआती रिपोर्टों में आत्महत्या की आशंका जताई गई है, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है. हालांकि पुलिस ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी नतीजे पर पहुंचना सही नहीं होगा. लोगों से अपील की गई है वे अधूरी जानकारी या अफवाहों पर विश्नास न करें और न ही उन्हें आगे बढ़ाएं. वहीं धनखड़ की मौत से जुड़ी घटनाओं का कम्र पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारी मामले की सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. जांच में फोरेंसिक और मेडिका-लीगल प्रक्रियाएं अहम भूमिका निभाएंगी. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.
कौन थे अनुराग धनखड़?
अनुराग धनखड़ त्रिपुरा कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. साल 2025 में उन्होंने त्रिपुरा के डीजीपी का पद संभाला था और राज्य की कानून-व्यवस्था तथा पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी निभा रहे थे. अपने लंबे पुलिस सेवा करियर के दौरान उन्होंने पुलिसिंग, खुफिया तंत्र और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया. उन्हें एक अनुभवी सक्षम और समर्पित अधिकारी के रूप में जाना जाता था. राज्य के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी की अचानक मौत ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और पूरी पुलिस फोर्स शोक में है.
यह भी पढ़ें: CJP Protest: संसद के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल



