KBP Times

भगवान जगन्नाथ की रथयात्राः पुरी में तेज बारिश के बीच मची भगदड़, 1 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

Lord Jagannath Rath Yatra

Lord Jagannath RathYatra : देश के प्रमुख राज्यों में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा बडी धूमधाम और लाखों श्रद्वालूओं के साथ निकाली जा रही है। ओडिशा के पुरी में रथयात्रा में भगदड़ मच गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार 120 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दावा है कि भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों को दम घुटने की समस्या हुई। इससे पहले शाम 5.05 बजे जगन्नाथ रथयात्रा मुख्य मंदिर से शुरू हुई। इस वक्त तेज बारिश हो रही थी। इसके बावजूद यात्रा रूट पर 10 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे। अहमदाबाद और पुरी में इस समय भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में संदेशों वाली झांकियां भी शामिल हैं। वहीं अहमदाबाद में पिछले साल की घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार हाथियों को पैर में जंजीरों से बांधकर लाया गया और खड़िया पोल पर आते ही लोगों को सड़क से हटा दिया गया। पिछले साल रथ यात्रा के दौरान 3 हाथी बेकाबू हो गए थे।

राजस्थान: उदयपुर में रथयात्रा , पहली बार 375 साल पुराना लकड़ी का रथ भी शामिल

राजस्थान के उदयपुर में सबसे बड़ी जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जा रही है। जगदीश मंदिर से भगवान जगन्नाथ स्वामी चांदी के रथ पर माता लक्ष्मी और दानीराय जी के साथ विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले हैं। रथ का कुल वजन 95 किलो है। इस यात्रा में जगदीश मंदिर की स्थापना के बाद इतिहास में पहली बार 375 साल पुराने लकड़ी के रथ को भी शामिल किया गया है।
मध्य प्रदेश: उज्जैन में 2.5 लाख की पोशाक में निकले जगन्नाथ

उज्जैन समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्राएं पूरी आस्था और उत्साह के साथ निकाली जा रही हैं। इस्कॉन मंदिर की यात्रा में पहली बार तीनों भगवान अलग-अलग रथों पर सवार हुए हैं। भगवान बलदेव ‘तालध्वज’ पर, देवी सुभद्रा ‘दर्पदलन’ पर और भगवान जगन्नाथ सबसे बड़े 35 फीट ऊंचे ‘नंदीघोष’ रथ पर विराजमान हैं। भगवान के लिए बंगाल के कारीगरों ने जापान से मंगाए गए विशेष धागों और मोतियों से करीब ढाई लाख रुपए की दिव्य पोशाक तैयार की है।

गृहमंत्री और सीएम हुए शामिल

अहमदाबाद के जमालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई। इसमें गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। यह रथयात्रा सुबह 7 बजे निकली। सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने सोने की झाड़ू से रथ के आगे सफाई कर यात्रा को रवाना किया। रथयात्रा में लाखो श्रद्वालू शामिल हो रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कडे प्रबंध किए हैं। वहीं ओडिशा के पुरी में पहंडी रस्म के दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को रथों पर विराजमान किया जा रहा है। गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव सोने की झाड़ू से रथों के आगे सड़क की सफाई कर रहे हैं। शाम 4 बजे श्रद्धालु 3 किमी दूर गुंडिचा मंदिर तक रथ खींचेंगे।

अहमदाबाद के पंचकुवा से दो एंबुलेंस को निकाला गया

पंकोर नाका से कालूपुर की ओर जाते समय दो एम्बुलेंस रथयात्रा में फंसी हुई थीं। पंचकुवा में सड़क से लोगों को हटाकर दोनों एंबुलेंस को निकाला गया। एंबुलेंस के अंदर सीपीआर दिया जा रहा था।

अब तक 38 से ज्यादा ट्रकों में झांकियां निकलीं

अहमदाबाद में रथयात्रा में अलग-अलग संदेश देने वाली झांकियां निकाली गईं। इनमें ईरान-अमेरिका युद्ध रोकने की अपील, भारतीय क्रिकेट टीम, पीएम मोदी के गुजरात दिखाते फोटो, नगर निगम का साफ-सफाई का मैसेज देने वाला ट्रक शामिल रहा।

ओडिसी डांसर बोलीं- महाप्रभु बाहर आएंगे तो बारिश रुक जाएगी

पुरी में रथयात्रा की शुरुआत में ओडिसी डांस करने वाली कलाकार ने कहा- मैं हर साल भगवान जगन्नाथ के सामने ओडिसी नृत्य करती हूं। ओडिसी भगवान का फेवरेट डांस माना जाता है, इसलिए हर बार मुझे यहां प्रस्तुति देने का सौभाग्य मिलता है। मुझे विश्वास है कि आज जब महाप्रभु भक्तों को दर्शन देने बाहर आएंगे, तब बारिश भी थम जाएगी।

यह भी पढ़ें : ‘श्री कृष्ण मुस्लिम थे, नमाज पढ़ते थे’, मौलाना के बयान पर बवाल, धर्मगुरु बोले- जीभ काटकर लाने वाले को 10 लाख देंगे…

यह भी देखें: जयपुर के शास्त्री नगर पेंटर कॉलोनी चौराहा बना कचरे का अड्डा, गंदगी, जाम और नशे से लोग परेशान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2