KBP Times

वक्फ और मदरसो के हालात और केन्द्र की मंशा पर दिल्ली में सम्मेलन, देशभर से उलेमा होगें शामिल

All India Ulama Board

Ulama Board : देश भर में वक्फ जायदाद पर अतिक्रमण और विवादों को लेकर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की कार्रवाई और मंशा को लेकर ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड की ओर से वक्फ और मदरसा बचाओ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन दिल्ली में एक अगस्त को आयोजित होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए उलेमा बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव बुनई हसनी ने बताया कि सम्मेलन में देश भर से उलेमा हिस्सा लेंगे और वक्फ और मदरसों के संचालन और जायदादों से जुडे विवादों पर चर्चा करेंगें।

कार्यक्रम में ये होंगे शामिल

उलेमा बोर्ड के सम्मेलन की अध्यक्षता मुफ्ती ताहिर हुसैन मजाहिरी (भारत के मुख्य काजी) करेंगे। मुख्य भाषण अल्लामा बुनाई हसनी राष्ट्रीय महासचिव उलेमा बोर्ड का होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्रकार सैयद मुजफ्फर अली (अजमेर) होंगे। मेज़बान दिल्ली के बादशाह खान अगवानी करेंगे। सम्मेलन के मुख्य वक्ताओं में अधिवक्ता अमजद खान, वकील मोताहर हुसैन, मौलाना मोहम्मद इमरान। मौलाना मसूद आलम, मुफ़्ती मोहम्मद असलम, साजिद मलिक, सैफुल्लाह ग़ाज़ी होंगे। वहीं उद्घाटन भाषण हाजी कमालुद्दीन का होगा। सम्मेलन के संयोजक शमीम अहमद खान (दिल्ली राज्य एआईयूबी के अध्यक्ष) हैं वहीं हाजी मोहम्मद अनवर मार्गदर्शन करेंगे। सम्मेलन के लिए विशेष आमंत्रित सदस्यों में हाजी मोहम्मद एहसान कुरेशी, डॉ अब्दुल रहीम. मोहम्मद अज़हर. सरफराज अहमद. ज़हीर आलम. मुफ्ती मोहम्मद उस्मान हैं। सम्मेलन में अमानत रसूल, नसीम मीठा, सुश्री रूबीना चौधरी,. सुश्री शबीना खान, सलीम अहमद सिद्दीकी और इमरान चौधरी सम्मानित अतिथी होगें। एडवोकेट अरबाज़ कुरेशी वोट फॉर थैंक्स देंगें।

सम्मेलन एक अगस्त को  दिल्ली में

बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव बुनई हसनी ने बताया कि ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड की ओर से वक्फ और मदरसा बचाओ सम्मेलन कार्यक्रम एक अगस्त को कबीर बस्ती, मलका गंज दिल्ली स्थित हाजी अनवर मंजिल में शाम सात बजे आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : UP में ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड चलाएगी मुस्लिम जागरुकता अभियान, नई दिल्ली में होगी नेशनल मीटिंग

यह भी देखें: “इनके बाप का था क्या राम मंदिर ?” BJP पर भड़के महिपाल सिंह मकराना | Ram Manidr | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

India win match against newzealand

भारत ने बनाया सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

Photo Exhibitions

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर विवाद, राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना

Share Market down

भारतीय शेयर बाजार का बुरा दिन, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्वाहा

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

2

2