KBP Times

धमाल 4, वेलकम टू द जंगल देखने उमडे दर्शक तो अल्फा को लगा झटका

Film Box Office Collection Review

Film :  सिनेमाघरों में बीते रविवार को दर्शकों की काफी भीड़ नजर आई। शुक्रवार को रिलीज हुई धमाल 4 और पहले से हिट चल रही वेलकम टू द जंगल को अभी भी अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है जिसके कारण अल्फा फिल्म की कमाई पर असर पडा है। कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल को देखने परिवार सहित लोग जा ही रहे थे कि एक ओर कॉमेडी फिल्म धमाल 4 भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई जिसके कारण रविवार को शहर के लगभग सभी सिनेमाघरों में भीड दिखाई दी। इसी के साथ सभी फिल्मों की कमाई में तेजी भी देखी गई।. हालांकि थिएटर में मौजूद सभी फिल्मों में नई रिलीज ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है. वहीं वेलकम टू द जंगल सहित बाकी फिल्मों के कलेक्शन में भी तेजी देखी गई।

‘धमाल 4’ ने संडे को कितना किया कलेक्शन?

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन स्टारर और इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म धमाल 4 ने संडे को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तेजी के साथ छप्परफाड़ कमाई की है। इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 11 हजार 481 शो में 28.50 करोड़ की नेट कमाई की। जिसके बाद इसका भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 78 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 65 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने तीसरे दिन 4 करोड़ कमाए, जिससे उसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 14.00 करोड़ हो गया है। इससे दुनिया भर में फिल्म ने रिलीज के तीन दिनो में 92 करोड़ की कमाई कर डाली है।

वेलकम टू द जंगल ने तीसरे संडे कलेक्शन

अक्षय़ कुमार की 30 स्टार्स से सजी फिल्म वेलकम टू द जंगल ने भी तीसरे संडे तेजी दिखाई और अच्छी कमाई कर डाली। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को वेलकम टू द जंगल ने 1.90 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद इस फिल्म की 17 दिनों की भारत में नेट कमाई अब 129.55 करोड़ रुपये हो गई है।

अल्फा ने दूसरे संडे कितनी की कमाई?

धमाल 4 के आने के बाद अल्फा की कमाई को भी काफी झटका लगा है. बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक धमाल 4 ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. शनिवार को भी फिल्म ने इतनी ही कमाई की थी. इसी के साथ अल्फा की 10 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 53.60 करोड़ हो गई है।

यह भी पढ़ें : धनश्री संग ‘छम्मा-छम्मा’ पर थिरकीं अक्षरा सिंह, वायरल डांस वीडियो ने जीता फैंस का दिल

यह भी देखें: जयपुर के हनूतपुरा का बड़ा खुलासा! नकली खाद-बीज, सरकारी योजनाओं की पोल। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

India win match against newzealand

भारत ने बनाया सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

Photo Exhibitions

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर विवाद, राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना

Share Market down

भारतीय शेयर बाजार का बुरा दिन, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्वाहा

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

2

2