KBP Times

काले पाषाण में श्री वेंकटेश्वर स्वामी की दिव्य प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे चार विद्वान आचार्य

concreation Shiv Mandir

Consecration : शिव मंदिर, आदर्श नगर, अजमेर में 11 एवं 12 जुलाई 2026 को भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी (तिरुपति बालाजी) की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य धार्मिक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है । मंदिर के सचिव सुनील गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान श्री तिरुपति बालाजी का लगभग 250 किलोग्राम वजनी काले पाषाण का दिव्य विग्रह विशेष रूप से भुवनेश्वर से तैयार होकर आया है। इस अद्वितीय विग्रह में भगवान श्री विष्णु के दशावतारों का भी सुंदर अंकन किया गया है। उन्होंने बताया कि यह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव बी.पी. मित्तल, सुषमा रानी मित्तल, अनूप मित्तल, श्रुति मित्तल, डॉ. अनुज मित्तल एवं डॉ. वनिता मित्तल के मुख्य यजमानत्व में संपन्न होगा।

1942 में स्थापित शिव मंदिर

सुनील गोयल के अनुसार शिव मंदिर, आदर्श नगर अजमेर की स्थापना वर्ष 1942 में स्वर्गीय मोतीलाल मित्तल द्वारा की गई थी। बाद में उनके पुत्र स्वर्गीय मथुरा प्रसाद मित्तल ने मंदिर के पक्के निर्माण का कार्य कराया। आज उसी परिवार की पाँचवीं पीढ़ी द्वारा मंदिर में श्री तिरुपति बालाजी की प्राण-प्रतिष्ठा कराई जा रही है, जो सनातन संस्कृति एवं पारिवारिक धार्मिक परंपराओं का प्रेरणादायी उदाहरण है।

तिरुपति से पधारे आचार्य

प्राण-प्रतिष्ठा के सभी वैदिक अनुष्ठान तिरुपति से पधारे चार विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में संपन्न होंगे। 11 जुलाई को भगवान की शोभायात्रा मंदिर परिसर में निकाली जाएगी। इसके पश्चात वैदिक अनुष्ठान एवं हवन प्रारंभ होंगे। 12 जुलाई 2026 (रविवार) को प्राण-प्रतिष्ठा के मुख्य अनुष्ठान, हवन, दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति एवं महाआरती आयोजित होगी। इसके पश्चात यजमान परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था रहेगी। आदर्श सनातन धर्म सभा एवं विकास समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें : देवशयनी एकादशी 2026: चातुर्मास शुरू होते ही 4 राशियों की बदल सकती है तकदीर, बनेंगे नौकरी, धन और सुख-समृद्धि के योग

यह भी देखें: जयपुर रामगंज में कचरे का आतंक! सरकार पर फूटा लोगों का गुस्सा | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

India win match against newzealand

भारत ने बनाया सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

Photo Exhibitions

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर विवाद, राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना

Share Market down

भारतीय शेयर बाजार का बुरा दिन, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्वाहा

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

2

2