KBP Times

मुंबई की असली बारिश में शूट हुआ यह गाना, आज भी थिरकते हैं लोग

song in rain

Song in Rain : अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों में किशोर कुमार के गाए गीत बेहद लोकप्रिय हुए है। मुंबई में इस समय बारिश का दौर जारी है। बारिश के मौसम में अक्सर सुना जाने वाला गाना ‘रिमझिम गिरे सावन..’ फिल्म मंजिल का है जो आज भी युवाओं के दिलों में बारिश के मौसम को रोमांस को बढा देता है। यह गाना 57 साल बाद भी गानों के शौकीन लोगों की लिस्ट में जरूर शामिल होगा। पांच दशक से कल्ट बने इस गीत को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अमर बना दिया।

57 साल पुराना गाना

फिल्मी गानों के जानकारों के अनुसार इस गाने के पीछे एक दिलचस्प किस्सा भी है। इस गाने को मुंबई की असली बारिश में शूट किया गया था। ज्यादातर बारिश के सीक्वेंस में नकली बारिश करवाई जाती है लेकिन 57 साल पहले आई फिल्म के इस गीत को शूट करने के लिए मेकर्स ने असली बारिश का इंतजार किया था। यह गीत है ‘रिमझिम गिरे सावन..’ जो अमिताभ बच्चन की फिल्म मंजिल (1979) का है।

असली बारिश में शूट हुआ था गाना

बासु चटर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म मंजिल का सुपरहिट गाना ‘रिमझिम गिरे सावन..’ को मुंबई के मरीन ड्राइव पर असली बारिश में शूट किया गया था। डायरेक्टर चाहते थे कि वह सीन असली लगे, इसलिए उन्होंने बिना किसी परमीशन के असली बारिश में नेचुरली उस सीन को शूट किया। उसमें कोई डांस सीक्वेंस नहीं था। अमिताभ और मौसमी चटर्जी बस मुंबई की सड़कों पर बारिश में घूम रहे थे, हंस रहे थे और मस्ती कर रहे थे।

बिना किसी डांस सीक्वेंस के हुआ था शूट

एक बार मौसमी चटर्जी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें पता ही नहीं कि शूटिंग कब शुरू हो गई थी। उन्होंने कहा था, बस हम काफी देर तक चलते रहे और बारिश में भीगते रहे। हमें पता ही नहीं चला कि इसकी शूटिंग हो रही थी। एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि बारिश के चलते उनका काजल भी बह गया था। यह गीत आज भी सदाबहार गानों की लिस्ट में शुमार है। इस गीत को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया था। जबकि इसके लिरिक्स योगेश ने लिखे थे। गाने को आरडी बर्मन ने कंपोज किया था।

यह भी पढ़ें : कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’; अब OTT पर Release करने की तैयारी

यह भी देखें: जयपुर रामगंज में कचरे का आतंक! सरकार पर फूटा लोगों का गुस्सा | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2