KBP Times

“हनुमान गढ़ी में नमाज पढ़वाने…” अयोध्या में CM योगी का कांग्रेस-समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज (10 जुलाई) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या जनपद की बीकापुर विधान सभा क्षेत्र तथा जनपद बस्ती के हर्रैया एवं कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्रों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, स्वीकृति-पत्र, प्रमाण-पत्र एवं सहायता सामग्री का वितरण भी किया. इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक लंबे समय तक हमारी अयोध्या उपेक्षित रही. न सड़क, न बिजली, न पानी. यहां तक कि बगल में मां सरयू बह रही है, लेकिन तब भी अयोध्या उससे वंचित रहती थी. मां सरयू की पवित्र धारा अयोध्या को भी सिंचित करती है, लेकिन अयोध्या आने वाला श्रद्धालु देखता रहता था. वहां मां सरयू का आशीर्वाद लेने में विफल हो जाता था. कोई व्यवस्था नहीं थी, गंदगी पहचान बन चुकी थी और तो और, जो ये लोग आस्था की बात करते हैं, याद करो ना, इन्होंने तो हमारे पवित्र हनुमान गढ़ी में नमाज भी पढ़वाने का काम किया था. कल्पना करिए, क्या कोई जामा मस्जिद में कभी हनुमान चालीसा का पाठ कर पाएगा? क्या सरकारें करवा पाएंगी? क्या समाजवादी पार्टी और कांग्रेस करवा पाएगी? अगर नहीं करवा पाएगी तो यह पाप क्यों करवाया गया था? अयोध्या में हनुमान गढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों करवाया गया था?

“मनसा साफ हो तो कार्य अपने आप होते हैं”
सीएम योगी ने आगे कहा कि मनसा साफ हो तो कार्य अपने आप होते हैं. नीति स्पष्ट हो तो नियंता अपने आप सहयोग करता है. आज वो अयोध्या में दिखाई देता है. प्रभु श्री राम की कृपा और पवनसुत हनुमान जी की असीम आशीर्वाद जब प्राप्त होता है तो अयोध्या के सारे काम अपने आप ही आगे बढ़ते हुए दिखाई देते हैं. कोई सोचता था, अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन पाएगा? ये समाजवादी पार्टी के लोग विरोध करते थे. एयरपोर्ट के नाम पर गुमराह करते थे.आज जो अयोध्या का विरोध समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग कर रहे हैं, वे इसलिए विरोध कर रहे हैं, वे नहीं कर पाए थे, इसलिए बुरा लग रहा है कि महर्षि बाल्मीकि के नाम पर क्यों हो गया?.

“अयोध्या के नाम पर पहचान का संकट खड़ा किया”
उन्होंने कहा कि राम जी की पैड़ी, वहीं पर सरयू जी का जल सड़ता रहता था, कभी साफ नहीं होता था. आज एक ओर से धारा आती है, दूसरी तरफ से निकल जाती है. ठीक वैसे ही, जैसे हरिद्वार में हर की पैड़ी है, ऐसे ही अयोध्या में राम जी की पैड़ी भी दिखाई देती है. यह डबल इंजन सरकार ने किया है. सरयू मैया की आरती रोज होती है. हजारों लोग उसमें भाग लेते हैं. अब यही अंतर है. आज समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों ने मंदिर निर्माण में बाधा खड़ी की. राम के नाम पर प्रश्न खड़ा करने का प्रयास किया. राम भक्तों पर गोलियां चलाईं. अयोध्या के नाम पर पहचान का संकट खड़ा किया. यह डबल इंजन की सरकार आई और भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण हो गया है.

यह भी पढ़ें: मॉनसून ने कवर किया पूरा देश, बारिश से कई जगह हाल-बेहाल, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, यूपी में 10 मरे

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2