KBP Times

मॉनसून ने कवर किया पूरा देश, बारिश से कई जगह हाल-बेहाल, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, यूपी में 10 मरे

Monsoon 2026

Monsoon 2026: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को पूरे देश को कवर कर लिया है. सामान्य तौर पर मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है, लेकिन इस बार यह 9 जुलाई को पूरे भारत में सक्रिय हुआ है. आमतौर पर मानसून को पूरे देश को कवर करने में 38 दिन लगते हैं, लेकिन इस बार 36 दिन में ही मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले 2 दिन में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है. मानसून का सक्रिय दौर अब खत्म हो रहा है और 15 जुलाई से देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है.

उत्तराखंड में 1 हजार यात्री फंसे
वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे और नालूपानी के पास गंगोत्री हाईवे लैंडस्लाइड से बंद है. यमुनोत्री मार्ग बंद होने से करीब 1 हजार यात्री फंसे हैं. बारिश की वजह से 10 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है. पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग पर चट्टानें गिरने से बंद हो गया है. स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंडस्लाइड हुई है. मलबा और पत्थर गिरने से हाईवे बंद हो गया है. सड़क से मलबा हटाने का काम जारी है.

यूपी में 10 लोगों की मौत
वहीं यूपी के 69 शहरों में गुरुवार को भारी बारिश हुई. अलग-अलग जगह हुई घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई है. बुलंदशहर में मस्जिद की पुरानी दीवार गिरने से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई है. हरदोई में 2 बहनें नदी में बह गई.

धौलपुर में बारिश से मकान ढहा
राजस्थान के धौलपुर में बारिश के चलते एक मकान ढह गया और 6 लोग मलबे में दब गए. अजमेर के किशनगढ़ में एक कच्चा मकान गिर गया. मकान ढहने से माता-पिता और बच्चा मलबे में दब गया. बारिश की वजह से राज्य में 6 ट्रेंने कैंसिल हुई है.

दिल्ली के कई इलाकों में भरा पानी
दिल्ली में गुरुवार को 24 घंटे में सबसे ज्यादा 6.3 इंच बारिश उत्तर पूर्वी दिल्ली के तुखमीरपुर में दर्ज की गई. बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है. कई जगह पेड़ गिर गए हैं. दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे समेत कई प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लगा.

यह भी पढ़ें: “हम भारतीय दूध में घुलने वाली चीनी की तरह…” ऑस्ट्रेलिया में क्यों बोले PM मोदी?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

2

2