CJP : कॉकरोच पार्टी (CJP) के फाउंडर दीपके ने जंतर-मंतर पर बारिश से बचने के लिए टैंट लगाए जाने की पुलिस से गुहार लगाई और पुलिस अधिकारी के पैरों में गिर पडे। यह नजारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर देखने को मिला जहां कॉकरोच पार्टी के कार्यकर्ता केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 20 दिनों से धरना दे रहे हैं। इनमें से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ कुछ कार्यकर्ता भूख हडताल पर बैठे हैं।
टैंट लगाने की परमिशन मांगी
नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP ) दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने गुरुवार को पुलिसवालों के पैर पकड़े और हाथ जोड़े। वे टेंट लगाने की इजाजत मांग रहे थे ताकि भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को बारिश से बचाया जा सके। दीपके ने इस घटना का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा- भूख हड़ताल पर बैठे स्टूडेंट्स बारिश में भीग रहे हैं। मैंने पुलिस अधिकारियों से जंतर-मंतर पर टेंट लगाने की परमिशन मांगी है।
वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP ) नीट परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोपों और पेपर लीक के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही है। इस प्रदर्शन में सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल हैं। वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल कर रहे हैं। बुधवार को सोनम वांगचुक की तबीयत खराब हो गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक 11 दिनों में उनका वजन 7 किलो से ज्यादा घटकर 59.4 किलो रह गया है। सीजेपी के सदस्य और पूर्व छात्र नेता ऋषिकेश की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सीने में दर्द और हाथ-पैर सुन्न होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के साथ उनकी 11 दिन की भूख हड़ताल खत्म हुई, जबकि संगठन के चार अन्य छात्र अब भी अनशन पर हैं।
यह भी पढ़ें : “हम भारतीय दूध में घुलने वाली चीनी की तरह…” ऑस्ट्रेलिया में क्यों बोले PM मोदी?
यह भी देखें: जयपुर रामगंज में कचरे का आतंक! सरकार पर फूटा लोगों का गुस्सा | KBP Times



