KBP Times

Aamir khan wedding: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग रचाई तीसरी शादी, सामने आई फर्स्ट वेडिंग फोटो

Aamir khan wedding

Aamir khan wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान तीसरी बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं. आज रविवार को आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी रचाई है. दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है. जिसमें आमिर शादी के दस्तावेजों पर साइन करते नजर आ रहे हैं. न्यूली वेडेड कपल काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. उनके आसपास परिवार के अन्य सदस्य मौजूद है, जिनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है. इस दौरान घर का माहौल बेहद घेरलू, भावुक और जश्न से भरा नजर आ रहा है.

वेडिंग की फर्स्ट फोटो में दुल्हन बनी गौरी स्प्रैट की गोद में उनका बेटा क्विन नजर आ रहा है. आमिर खान की मां जीनत उनके पीछे व्हील चेयर पर बैठी नजर आ रही है. आमिर और किरण का बेटा आजाद भी फोटो में दिख रहा है. सोशल मीडिया पर आमिर खान के शादी की फोटो तेजी से वायरल हो रही है.

61 साल की उम्र में गौरी स्प्रैट संग रचाई शादी
आमिर खान व्हाइट कलर के सिंपल कुर्ते पायजामे में दिख रहे हैं तो वहीं नई नवेली दुल्हन गौरी स्प्रैट ने हल्के गोल्डन बेज रंग का खूबसूरत ट्रेडिशनल सूट पहना है, जिसपर बारीक एम्ब्रॉयडरी की गई थी. ब्रेड स्टाइल पोनी टेल, ग्लोइंग मेकअप और चेहरे की मुस्कान ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए हैं. अक्सर सादगी में दिखने वाली गौरी स्प्रैट पहली बार सजी-धजी नजर आईं. फोटो में आमिर और गौरी के करीबी सदस्य ही दिखाई दे रहे हैं. कपल ने शादी को बेहद निजी और यादगार रखा है. 61 साल की उम्र में आमिर ने तीसरी बार अपने हमसफर के तौर पर गौरी स्प्रैट को चुना है.

पहली दो पत्नियों से आमिर का हो चुका तलाक
बता दें कि आमिर खान इससे पहले दो बार शादी कर चुके हैं. 18 अप्रैल 1986 में उन्होंने पहली शादी रीना दत्ता से की थी. इस शादी से उनको दो बच्चे जुनैद और आयरा खान है. 16 साल बाद रीना दत्ता से उनकी शादी टूट गई. साल 2005 में आमिर ने किरण राव से दूसरी शादी की. किरण और आमिर का एक बेटा आजाद है. ये शादी भी 16 साल चली. ताज्जुब की बात है कि दोनों एक्स वाइफ से आमिर खान का अच्छा बॉन्ड हैं. कई फंक्शन्स दोनों नजर आती हैं. गौरी स्प्रैट को आमिर करीब 25 साल से जानते हैं. साल 2025 में आमिर ने गौरी संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था. आज दोंनों शादी के बंधन में बंध गए हैं.

यह भी पढ़ें: Teejan Bai Passes Away: पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, PM मोदी और CM विष्णु देव ने जताया दुख

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2