KBP Times

यूपी के आगरा में पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, उसी पर नहाती रही पत्नी, ऐसे खुली पोल

Agra Murder Case

Agra Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान और रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक महिला ने न केवल अपने पति की हत्या की, बल्कि बाथरूम में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया. शव दफनाने के बाद आरोपी महिला ने मिस्त्री को बुलाकर उसके ऊपर फर्श तक बनवा दिया. परिजनों और आसपास ने लोगों ने जब महिला से पूछा कि उसके पति कहां गए हैं तो वो कहती रही कि वो कहीं गए हुए है आ जाएंगे. करीब 45 दिनों तक यही कहानी चलती रही.

18 मई को लापता हुआ था सुरेंद्र
पूरा मामला आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी का है. जहां 44 साल के सुरेंद्र शर्मा 18 मई को अचानक लापता हो गए. 8 दिन बाद 26 मई को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. सुरेंद्र के घरवाले रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से पूछताछ करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. लेकिन सुरेंद्र की पत्नी रूबी सबसे यही कहती रही कि वो कही गए हैं वापस आ जाएंगे. जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो रूबी की कुछ बातें मेल नहीं खा रही थी. दूसरी तरफ सुरेंद्र के भाई अनिल शर्मा भी अपने स्तर पर जानकारी जुटा रहे थे. उन्हें भी रूबी पर कुछ शक होने लगा था. जब पुलिस दोबारा जांच के लिए पहुंची तो उन्हें भी रूबी का व्यवहार संदिग्ध लगा. घर की काफी बारीकी से तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान पुलिस घर के बाथरूम में पहुंची. जहां फर्श को देखकर कुछ शक हुआ. सीमेंट को हटाया गया और तो नीचे मिट्टी दिखाई दी.

बाथरूम के अंदर से मिला सुरेंद्र का शव
पुलिस ने बाथरूम के अंदर गड्डा खोदा तो सुरेंद्र शर्मा का शव बरामद हुआ. जिस सुरेंद्र शर्मा की पुलिस करीब 45 दिनों से तलाश कर रही थी उसकी लाश बाथरूम के नीचे दफन थी. मामले की सूचना जैसे ही आसपास के लोगों को हुई तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. पुलिस का दावा है कि घटना से पहले ही बाथरूम में फर्श बनाने की तैयारी कर ली गई थी. मिस्त्री और मजदूरों को बुलाया गया था. बाद में हत्या के बाद शव को गड्डे में दफना दिया गया और ऊपर से दोबारा सीमेंट डालकर फर्श बना दिया गया, ताकि किसी को शक न हो. यानि हत्या के बाद सबूत छिपाने की तैयारी पहले ही कर ली गई थी. हालांकि पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कर रही है.

पड़ोसी बोले- पति-पत्नी में होता था झगड़ा
वहीं सुरेंद्र शर्मा की हत्या की सच्चाई सामने आने के बाद पड़ोसियों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उनका कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा हो था. सुरेंद्र शराब पीने का आदी था, पहले आस-पड़ोस के लोगों ने दोनों पति-पत्नी को समझाने को प्रयास किया लेकिन उन्होंने लोगों से कहा कि ये उनका घेरलू मामला है. जिसके बाद लोगों ने उनके झगड़ों में दखल देना बंद कर दिया. फिलहाल पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है कि क्या इस पूरी घटना को सिर्फ रूबी ने ही अंजाम दिया या इसमें किसी अन्य शख्स ने भी मदद की. बाथरूम में काम के लिए जिन मिस्त्री मजदूरों को बुलाया गया था वो किस जानकारी के साथ वहां पहुंचे थे. क्या उन्हें सिर्फ मरम्मत के लिए कहा गया था या उन्हें घटना की जानकारी थी. हत्या कब और किस तरीके से की गई. इन सब सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे. फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: जोधपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का PM मोदी ने किया उद्घाटन, यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2