KBP Times

“राम मंदिर से चुराए गए पैसे का इस्तेमाल पार्टियां तोड़ने में किया…” उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप

Ram Temple Donation Theft

Ram Temple Donation Theft: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सियासत लगातार तेज होती जा रही है. विपक्षी पार्टियां लगातार बीजेपी को निशाना बना रही है. इसी कड़ी में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान सामने आया है. शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उद्धव ठाकरे ने 5 जुलाई रविवार शाम 4 बजे रामभक्तों, हिंदूओं से दादर स्थित हनुमान मंदिर में एकत्रित होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर से ‘राम रक्षा आंदोलन’ की शुरुआत करेंगे और वहां हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. इस दौरान वह खुद पार्टी के बड़े नेताओं और शिव सैनिकों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे. ठाकरे ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है. आने वाले दिनों में, राज्य भर में जहां भी राम मंदिर या हनुमान मंदिर हैं, वहां ऐसा ही किया जाएगा.

“हिंदू अब उन्हें माफ नहीं करेंगे”
उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राम मंदिर अब किसी और वजह से चर्चा में है. सांसदों और विधायकों को तोड़ा जा रहा है और इस पूरी प्रक्रिया को ‘ऑपरेशन’ कहा जा रहा है. क्या भाजपा ‘ऑपरेशन राम मंदिर’ चला रही है? चोरी तो हो ही रही है और इसके पर्याप्त सबूत भी हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि राम मंदिर से चुराए गए पैसे का इस्तेमाल पार्टियों को तोड़ने के लिए किया जा रहा है.हिंदू अब उन्हें माफ नहीं करेंगे.

“बीजेपी का राजनीतिक दबदबा हिंदुओं के बलिदान पर बना”
बता दें कि उद्धव ठाकरे का बयान ऐसे समय में आया है जब उनकी पार्टी में उथल-पुथल मची हुई है. उनकी पार्टी के 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो चुके है और उनके करीबी सचिन अहीर भी पार्टी छोड़ चुके हैं. राम जन्मभूमि आंदोलन को याद करते हुए शिवसेना UBT चीफ ने कहा कि बीजेपी का मौजूदा राजनीतिक दबदबा हिंदुओं के बलिदान पर बना है. पूरे देश की हिंदू आबादी ने उस आंदोलन में हिस्सा लिया जिससे बीजेपी बनी.

उन्होंने कहा कि हमें कारसेवकों पर हुए जुल्म, गोधरा कांड, अहमदाबाद दंगे और मुंबई में जो हुआ सब याद है. सब सहते हुए हिंदू डटे रहे. जिसका फायदा उठाते हुए बीजेपी, जिसके आंदोलन से पहले केवल 2 सांसद थे और गांधीवादी समाजवाद को मानती थी वो हिंदुत्व की तरफ मुड गई और राम मंदिर का मुद्दा उठा लिया.

“पाकिस्तानी एजेंट की भाषा बोल रहे हैं”
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान पर महाराष्ट्र मंत्री नितेश राणे की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे पाकिस्तानी एजेंट की भाषा बोल रहे हैं. पाकिस्तान में जिस तरह से हिंदुस्तान के खिलाफ षड्यंत्र रचा जाता है, उसी प्रकार की भाषा वे बोलते हैं.उन्हें कितना महत्व देना चाहिए, यह हिंदू समाज को सोचना चाहिए.

यह भी पढ़ें: हनीमून पर पति को मारने वाली सोनम फिर नहीं जाएगी जेल, SC का जमानत रद्द करने से इनकार, जानें क्या कहा?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2