CM Bhajanlal : नई दिल्ली में ग्रहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हरियाणा और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के बीच हुए यमुना जल समझौते को लेकर राजस्थान भाजपा उत्साहित है और मुख्यमंत्री के दिल्ली से जयपुर लौटने पर उनके स्वागत की तैयारी की जा रही है। सीएम भजनलाल शर्मा आज जयपुर लौट रहे हैं। जयपुर रवाना होने से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा परियोजनाओं को रोककर उन्हें अकटाने का काम किया हैं। उन्होंने केवल जनता को वोटों की खातिर लुभाने का काम किया हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस अपने शासनकाल की कोई भी बड़ी परियोजना बता दें, जिसे कांग्रेस ने शुरू किया हो। सीएम ने कांग्रेस के उस बयान पर भी पलटवार किया था, जिसमें कांग्रेस ने राजस्थान को कम पानी मिलने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि साल 1994 में हुए समझौते के अनुसार ही राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली को उसके हिस्से का पानी मिलेगा।
पीएम मोदी ने पानी के दर्द को समझा
मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक राजस्थान, हरियाणा और केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी लेकिन कांग्रेस ने हमारे शेखावाटी और राजस्थान के लोगों के दर्द को कभी महसूस नहीं किया। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने राजस्थान की इस पानी की पीड़ा को समझा। उन्होंने कहा कि यह सब केवल आज ही नहीं, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने नर्मदा के पानी को टेल तक पहुंचाने का काम किया था। उस समय राजस्थान की ओर से पानी की कोई डिमांड नहीं थी लेकिन उन्होंने देखा कि नर्मदा का पानी बोर्डर तक जा रहा है तो बाड़मेर और जालौर को बिना मांगे नर्मदा का पानी देने का काम किया। उन्होंने राजस्थान की पानी की स्थिति को देखते हुए आगे से पानी देने का काम किया। उसके बाद हमारे पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत उन्हें धन्यवाद देने अहमदाबाद गए थे।
एयरपोर्ट से सीएमआर तक भव्य स्वागत
यमुना जल समझौता करके जयपुर लौट रहे सीएम भजनलाल शर्मा का आज एयरपोर्ट से लेकर सीएमआर तक भव्य स्वागत की तैयारी की गई हैं। जयपुर एयरपोर्ट के साथ-साथ गांधी सर्किल, रामबाग सर्किल, बीजेपी कार्यालय और सीएमआर के बाहर कार्यकर्ता सीएम का स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से लेकर सीएमआर तक सीएम भजनलाल शर्मा रोड शो करते हुए पहुंचेंगे। इस दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी उनके साथ रहेंगे।
यह भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा चोरी- अयोध्या पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को किया नजरबंद, सियासत तेज
यह भी देखें: पहले दीवार में दरार, फिर मौत! जयपुर हादसे में 3 मजदूरों की जान गई | Ground Report



