KBP Times

पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, तेहरवीं पर पुलिस अलर्ट

Bharat Encounter

Bharat Encounter : उत्तर प्रदेश के भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी की आज मंगलवार को तेरहवीं है। तेरहवीं में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों से हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। वहीं भरत एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। राष्ट्रपति सचिवालय ने की ओर से बिहार के मुख्य सचिव को मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

तेहरवीं पर खास व्यवस्था

भरत के पिता काशीनाथ तिवारी और भाई चंदन तिवारी के अनुसार दूसरे राज्यों से आने वाले समर्थकों के ठहरने और आराम की भी पूरी व्यवस्था की गई है। इस मौके पर कई राज्यों से पहुंचने वाले करीब 25 हजार लोगों के लिए खाना की व्यवस्था की गई है। जबकि 15 हजार और लोगों के लिए राशन स्टॉक रखा गया है। श्राद्ध का खाना बनना शुरू हो चुका है। गांव के आसपास खेतों में दो बड़े टेंट लगाए गए हैं। कुर्सियां मंगवाई गई हैं। लोगों के आराम करने के लिए खेतों में पलंग लगे हैं। घर के सामने विशाल शामियाना लगाया गया है, जहां श्रद्धांजलि सभा में आने वाले लोग बैठेंगे और खाना खाएंगे। मौसम को देखते हुए कूलर और पंखे भी लगाए गए हैं। भरत तिवारी की मां आशा देवी ने कहा कि मुझे सिर्फ हाईकोर्ट पर भरोसा है कि मेरे बेटे को न्याय मिल सकता है। बाकी सरकार की ओर से गठित न्यायिक जांच टीम और भोजपुर पुलिस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है।

दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग

भरत की तेरहवीं से पहले सोमवार को दोषी बताए जा रहे पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग दोहराते हुए चेतावनी दी गई है कि कार्रवाई नहीं होने पर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इधर, एनकाउंटर मामला राष्ट्रपति भवन तक भी पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह की 24 जून को राष्ट्रपति को भेजी ईमेल याचिका पर सोमवार को राष्ट्रपति सचिवालय ने संज्ञान लिया। सचिवालय की ओर से बिहार के मुख्य सचिव को मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा चोरी- अयोध्या पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को किया नजरबंद, सियासत तेज

यह भी देखें: पहले दीवार में दरार, फिर मौत! जयपुर हादसे में 3 मजदूरों की जान गई | Ground Report

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2