KBP Times

मोगरे की भीनी खुशबू से महक उठता है घर, आंगन, छत पर उगाएं पौधा

jasmine

jasmine : अगर आपके घर-आंगन या छत पर फूलों वाले पौधे लगे हैं और उनमें एक मोगरे के फूलों का पौधा भी जरुर लगाएं क्योंकि मोगरे की भीनी-भीनी खुशबू पूरे घर और छत को महका देती है. गर्मियों में अक्सर नर्सरी से मोगरे का पौधा लाते ही, कुछ समय बाद उसमें फूल आना बंद हो जाते हैं या कलियां गिर जाती हैं. आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान न हो. क्योंकि आज हम ​गार्डनिंग एक्सपर्ट द्वारा जाने गए टिप्स बता रहे हैं, जो छत पर मोगरा उगाने और उससे ढेरों फूल पाने का एक बेहद आसान और सही तरीका है.

​पौधा लाने के बाद कौन सी गलती न करें-

गार्डनिंग एक्सपर्ट के अनुसार, नया पौधा लाने के बाद उसे तुरंत शिफ्ट न करें. उसे अपनी छत पर पहले से मौजूद बाकी पौधों के बीच 2 से 3 दिनों के लिए रख दें. इससे पौधा आपकी छत के वातावरण और हवा-पानी के साथ अच्छी तरह तालमेल बिठा लेता है.

मोगरे के पौधे को कितने घंटे की धूप है जरूरी-

​मोगरा मूल रूप से गर्मियों और धूप को पसंद करने वाला पौधा है. इसे जितनी अच्छी धूप मिलेगी, इसकी ग्रोथ उतनी ही शानदार होगी. अपनी छत पर मोगरे के गमले को ऐसी जगह पर रखें जहां उसे रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे की सीधी और अच्छी धूप मिल सके.

मोगरे के पौधे में कैसे दें पानी-

​पौधों में जरूरत से ज्यादा पानी देना उनकी जड़ों को सड़ा देता है, खासकर मोगरे के मामले में. मोगरे के पौधे में पानी तभी डालें जब गमले की ऊपरी मिट्टी पूरी तरह से सूखी हुई दिखाई दे. उंगली से मिट्टी को छूकर नमी चेक करें और तभी पानी दें.

मोगरे के पौधे की पिंचिंग-

​अगर मोगरे का पौधा सिर्फ एक लंबी डंडी की तरह बढ़ता जाएगा, तो उसमें फूलों की संख्या बहुत कम होगी. ज्यादा फूल पाने के लिए पौधे का झाड़ीदार होना जरूरी है. इसके लिए समय-समय पर पौधे की नई टहनियों के ऊपरी हिस्से को उंगलियों की मदद से तोड़ते रहें.

यह भी पढ़ें : परफ्यूम के बाद भी आए पसीने के बदबू तो ये करें उपाय 

यह भी देखें: वोट लिया, विकास नहीं दिया’ विधायक राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर ग्रामीणों का बड़ा आरोप

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2