KBP Times

UP में ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड चलाएगी मुस्लिम जागरुकता अभियान, नई दिल्ली में होगी नेशनल मीटिंग

All India Ulama Board meeting

All India Ulama Board : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जहां सियासी हलचल बढ गई हैं वहीं मुसलमानों की सामाजिक और धार्मिक मामलों को देखने वाली संस्था ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने भी उत्तर प्रदेश मे मुसलमानों में मतदान के प्रति जागरुकता लाने और अपना वोट सोच समझकर देने की मुहिम चलाने का निर्णय लिया है।

मुस्लिम वर्ग में जागरुकता अभियान

इस संबंध में ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव अल्लामा बुनई हसनी ने मुंबई में तालीम सबके लिए कार्यक्रम के बाद जानकारी देते हुए बताया कि उलेमा बोर्ड की सुप्रीम बॉडी की आम बैठक एक अगस्त को नई दिल्ली मे होगी उसकी तैयारियों के सिलसिले में मुंबई में एक बैठक रखी गई जिसमें बैठक का एजेंडा तैयार किया गया है। बैठक में यूपी को लेकर खास चर्चा हुई और वहां मुस्लिम वर्ग को जागरुक करने का अभियान शुरु करने का प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव पर नई दिल्ली की बैठक में पास किया जाएगा।

यूपी के हर जिले में चलगी मुहिम

उलेमा बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि प्रस्ताव के मुताबिक यूपी यूनिट के सभी पोस्ट हॉल्डर और मेंबरान एक एक जिले के मुस्लिम बहुल्य क्षेत्र में जाएंगे और मुस्लिम वर्ग को उनके वोट की अहमियत समझाएंगें और जागरुक करेंगे कि मुल्क की बेहतरी के लिए उनका वोट करना लाजिमी है। बुनई हसनी ने कहा कि उलेमा बोर्ड का किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना देना नहीं है लेकिन जिस तरह से मुल्क के हालात हैं और दो समुदायों के बीच आपसी भाईचारा और मुहब्बत खत्म हो रही है उसके मद्देनजर उलेमा बोर्ड की जिम्मेदारी बनती है कि मुसलमानों के बीच किसी भी तरह के डर के माहौल को खत्म करने, उनको वोट देने और भाईचारा को बढावा देने की कोशिशे करें। बुनई हसनी ने कहा कि उनकी मुहिम में सिर्फ मुसलमान ही नहीं बल्कि सौहार्द पसंद सभी हिन्दू, सिख, इसाई वर्ग के लोगों और राजनीतिक दल का भी समर्थन लेने और देने पर भी विचार किया जाएगा।

उलेमा बोर्ड आम बैठक में ये पदाधिकारी होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड की सुप्रीम बॉडी की बैठक एक अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होगी जिसमें बोर्ड के मौलाना नौशाद अहमद सिद्दीकी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), एडवोकेट अमजद खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (लखनऊ), मुफ़्ती ताहिर हुसैन मज़ाहिरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (दिल्ली), जर्नलिस्ट सैयद मुज़फ़्फ़र अली (प्रभारी, यूपी), प्रोफ़ेसर ज़ाहिद अली, कुलपति, श्री साई यूनिवर्सिटी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), प्रिंसिपल ज़ेबा मलिक (महिला प्रभारी), प्रिंसिपल शबाना खान (शिक्षा विंग की अध्यक्ष), संपादक बादशाह खान (राजनीतिक प्रभारी), एडवोकेट मोताहर हुसैन (दिल्ली), संपादक अज़हर उमरी (आगरा), सुश्री रुबीना चौधरी, सलीम अहमद , पीर आमिर मियाँ कादरी, अध्यक्ष (यूपी), मौलाना इनाम अलीग (अलीगढ़) शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : सेशेल्स में पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान, आज संसद को करेंगे संबोधित

यह भी देखें: UCC पर क्या बोली जयपुर की जनता? | बेटियों को बराबरी का हक या परंपरा पर असर? | Public Reaction

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2