KBP Times

मजदूरों का गजब टीमवर्क, ट्रक पर सामान चढ़ाने का वीडियो वायरल, लोग बोले- इनके आगे मशीन भी फेल…

Workers Viral Video

Workers Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मजदूरों की बेहतरीन टीमवर्क और गजब की टाइमिंग लोगों का दिल जीत रही है. वीडियो में कई मजदूर बिना किसी अफरा-तफरी के एक तय क्रम में इतनी तेजी से सामान ट्रक पर चढ़ाते नजर आते हैं कि देखने वाले उनकी तुलना मशीनों से करने लगे हैं. इस शानदार कॉर्डिनेशन की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है और लोग इसे टीमवर्क की मिसाल बता रहे हैं.

मजदूरों का गजब कॉर्डिनेशन, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में कई मजदूर मिलकर जिस तालमेल और गति से काम करते दिखाई दे रहे हैं, उसने लोगों को हैरान कर दिया है. यूजर्स का कहना है कि अगर किसी टीम में ऐसा कॉर्डिनेशन हो तो इंसान भी मशीनों को कड़ी टक्कर दे सकता है.

लाइन बनाकर चंद मिनटों में ट्रक पर पहुंचाया सामान
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रक के ऊपर पांच से छह मजदूर खड़े हैं, जबकि नीचे जमीन पर कई मजदूर लाइन बनाकर खड़े हैं. सभी मजदूर बिना रुके लगातार एक-दूसरे को सामान पास करते हैं. नीचे मौजूद मजदूर सामान उठाकर आगे बढ़ाते हैं और ऊपर खड़े मजदूर उसी तेजी से उसे पकड़कर ट्रक में व्यवस्थित तरीके से जमा देते हैं. पूरे काम के दौरान कहीं भी हड़बड़ी या अव्यवस्था नजर नहीं आती. हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और सही समय पर निभाता दिखाई देता है.

यूजर्स बोले- इंसान भी मशीन से कम नहीं
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मजदूरों की मेहनत और अनुशासन की जमकर सराहना की. एक यूजर ने लिखा, “जब पूरी टीम एक ही लय में काम करती है तो इंसान भी मशीनों से कम नहीं लगता. दूसरे यूजर ने कहा, “इन मजदूरों के सामने मशीन भी टिक नहीं पाएगी. कई लोगों ने इसे टीमवर्क की बेहतरीन मिसाल बताया. एक अन्य यूजर ने लिखा कि संगठन में ही शक्ति होती है और मिलकर किया गया काम हमेशा आसान हो जाता है. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह वीडियो सिखाता है कि भरोसा, मेहनत और बेहतर तालमेल किसी भी मुश्किल काम को आसान बना सकता है.

यह भी पढ़ें: मोबाइल की टॉर्च से बरसाती कीड़ों को भगाने का देसी जुगाड़ वायरल, लोग बोले- NASA भेजो इसे…

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2