KBP Times

परफ्यूम के बाद भी आए पसीने के बदबू तो ये करें उपाय

Sweat odor
Sweat odorजब आपके शरीर से आने वाली पसीने की बदबू आपकी पर्सनैलिटी और आत्मविश्वास पर असर डालने लगे, तो यह परेशानी का कारण बन जाती है। कई लोग महंगे परफ्यूम और डियोड्रेंट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ घंटों बाद भी शरीर से दुर्गंध आने लगती है। इसका कारण केवल पसीना नहीं, बल्कि त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया होते हैं, जो पसीने के संपर्क में आकर बदबू पैदा करते हैं। अगर आप भी बार-बार परफ्यूम लगाने के बावजूद फ्रेश महसूस नहीं कर पाते, तो सिर्फ परफ्यूम पर निर्भर रहने के बजाय नहाने के तरीके में थोड़ा बदलाव करें। घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजें नहाने के पानी में मिलाकर इस्तेमाल की जाएं, तो शरीर को ताजगी का एहसास मिल सकता है और बदबू कम करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसी 3 घरेलू चीजों के बारे में जिन्हें नहाने के पानी में मिलाकर आप खुद को ज्यादा फ्रेश महसूस कर सकते हैं।

नींबू का रस

नींबू को प्राकृतिक रूप से ताजगी देने वाला माना जाता है। कई लोग नहाने के पानी में थोड़ा नींबू रस मिलाकर स्नान करना पसंद करते हैं। इससे त्वचा पर ताजगी महसूस हो सकती है। शरीर से आने वाली हल्की बदबू को कम करने में मदद मिल सकती है।

कैसे इस्तेमाल करें?

एक बाल्टी पानी में 1 से 2 नींबू का रस मिलाएं और उससे स्नान करें।

गुलाब जल

गुलाब जल त्वचा को ठंडक और ताजगी देने के लिए काफी लोकप्रिय है। इसकी हल्की खुशबू शरीर को लंबे समय तक फ्रेश महसूस करा सकती है। गर्मियों में नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाना कई लोगों का पसंदीदा घरेलू उपाय माना जाता है।

कैसे इस्तेमाल करें?

एक बाल्टी पानी में 2 से 3 चम्मच गुलाब जल मिलाएं और नहाने के बाद शरीर को प्राकृतिक खुशबू का एहसास दें।

फिटकरी का पानी

फिटकरी का उपयोग लंबे समय से व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए किया जाता रहा है। कुछ लोग इसे शरीर की दुर्गंध कम करने के घरेलू उपाय के रूप में इस्तेमाल करते हैं। फिटकरी को पानी में घोलकर नहाने से त्वचा पर ताजगी महसूस हो सकती है।

कैसे इस्तेमाल करें?

थोड़ी सी फिटकरी को पानी में घोलें और सामान्य स्नान की तरह उपयोग करें। पसीने की बदबू से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें

रोजाना साफ कपड़े पहनें।

शरीर को सूखा रखने की कोशिश करें। पर्याप्त पानी पिएं। बहुत अधिक मसालेदार भोजन का सेवन सीमित करें। कॉटन के कपड़े पहनें ताकि त्वचा को हवा मिल सके।

यह भी पढ़ें : स्टाइलिश, लाइटवेट और कंफर्टेबल होती हैं बाली ईयरिंग्स

यह भी देखें: BJP सरकार अस्पतालों में मौत बांट रही है”, प्रसूताओं की मौत खाचरियावास ने सरकार को घेरा। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

2

2