KBP Times

मुकेश तिवारी बोले- वेलकम टू द जंगल में 36 कलाकार, फिल्म बनाना ही चुनौती बना

mukesh tiwari and welcome to jungle

Mukesh Tiwari : अक्षय कुमार स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ अपनी विशाल स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में है। तीन दर्जन से अधिक कलाकारों वाली इस फिल्म की मेकिंग को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है। फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे एक्टर मुकेश तिवारी ने बातचीत में इस बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग और सेट पर हुए अनुभवों को साझा किया।

36 कलाकारों की डेट्स संभालना बड़ी चुनौती

मुकेश तिवारी के मुताबिक…‘फिल्म की सबसे बड़ी चुनौती इसकी विशाल स्टारकास्ट थी। फिल्म में 36 से ज्यादा कलाकार हैं, इसलिए शूटिंग किसी बड़े लॉजिस्टिक ऑपरेशन से कम नहीं थी। इतने सारे कलाकारों की डेट्स को एक साथ लाना आसान नहीं था। कई बार ऐसा होता था कि जिस कलाकार के साथ एक दिन कोई महत्वपूर्ण सीन शूट किया गया, वह अगले दिन सेट पर मौजूद नहीं होता था। ऐसे में सीन की कंटिन्युटी, कलाकारों की पोजिशनिंग और कहानी के प्रवाह को बनाए रखना यूनिट के लिए बड़ी जिम्मेदारी बन जाता था। परदे पर दर्शकों को सब कुछ बहुत सहज और स्वाभाविक दिखाई देता है।

भोजपुरी स्टार ‘गंगुआ’ के रोल में नजर आएंगे मुकेश

इस फिल्म में मुकेश तिवारी ‘गंगुआ’ नाम के एक भोजपुरी एक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस किरदार को विश्वसनीय बनाने के लिए उन्होंने भाषा, लहजे और संवाद अदायगी पर विशेष मेहनत की। उनके अनुसार क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े पात्रों को अक्सर मुख्यधारा की फिल्मों में ज्यादा महत्व नहीं मिलता, लेकिन इस फिल्म में ऐसे किरदारों को भी दिलचस्प और मनोरंजक ढंग से पेश किया गया है।

दर्शकों को अलग तरह का सिनेमाई अनुभव भी देखने को मिलेगा

मुकेश तिवारी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग और निर्माण प्रक्रिया को पूरा होने में करीब तीन साल का समय लगा। कलाकारों की उपलब्धता के अनुसार शेड्यूल बनाए गए और उसी हिसाब से शूटिंग आगे बढ़ती रही। यही कारण रहा कि इस फिल्म का निर्माण सामान्य फिल्मों की तुलना में काफी लंबा खिंच गया। मुकेश ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म की कहानी में एक दिलचस्प और अनोखा ट्विस्ट है। इसमें कई कलाकार पर्दे पर अभिनेता के किरदार में ही नजर आएंगे। यानी कहानी में फिल्म बनाने की प्रक्रिया भी अहम हिस्सा होगी। उनके अनुसार दर्शकों को सिर्फ एक कॉमेडी कहानी ही नहीं देखने को मिलेगी, बल्कि फिल्म के भीतर चल रही दूसरी कहानी भी कथानक को आगे बढ़ाएगी। यही ‘फिल्म के भीतर फिल्म’ वाला तत्व इसे पारंपरिक कॉमेडी फिल्मों से अलग और खास बनाता है। दर्शकों को मनोरंजन के साथ एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव भी देखने को मिलेगा।

श्रेयस की तबीयत से बढ़ी थी चिंता

मुकेश तिवारी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के शुरुआती दौर में श्रेयस तलपदे की तबीयत बिगड़ने की खबर से पूरी यूनिट चिंतित हो गई थी। कुछ समय के लिए सेट का माहौल गंभीर हो गया था, लेकिन बाद में उनकी हालत में सुधार होने पर सभी ने राहत की सांस ली। मुकेश के अनुसार यह फिल्म के निर्माण काल के सबसे भावुक और तनावपूर्ण पलों में से एक था। जब उनसे अक्षय कुमार के मशहूर प्रैंक्स के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि इतने बड़े प्रोजेक्ट में सभी कलाकारों को एक साथ सेट पर बुला लेना ही सबसे बड़ा प्रैंक था। कलाकारों की व्यस्तता इतनी ज्यादा थी कि मस्ती-मजाक के लिए बहुत कम समय मिल पाता था।

यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार की कॉमेडी बनी फिल्म के हिट होने की गारंटी, जल्द वेलकुम टू जंगल में आएंगे नजर

यह भी देखें : भरतपुर में जाटों की महापंचायत! OBC आरक्षण की मांग पर उमड़ा जनसैलाब | Hanuman Beniwal Hunkar Rally

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2