KBP Times

मोबाइल की टॉर्च से बरसाती कीड़ों को भगाने का देसी जुगाड़ वायरल, लोग बोले- NASA भेजो इसे…

Video Viral

Video Viral: बरसात के मौसम में रोशनी के आसपास मंडराने वाले कीड़े अक्सर लोगों की परेशानी का कारण बनते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक शख्स ने ऐसा देसी जुगाड़ दिखाया है, जिसने लाखों लोगों का ध्यान खींच लिया. सिर्फ मोबाइल फोन की टॉर्च और थोड़ी समझदारी से उसने दुकान के बाहर जमा कीड़ों के पूरे झुंड को बिना नुकसान पहुंचाए वहां से हटा दिया.

दुकान की लाइट बंद कर अपनाया देसी जुगाड़
वायरल वीडियो में रात का समय दिखाई देता है. एक दुकान के बाहर लगी तेज रोशनी के आसपास बरसाती कीड़ों का बड़ा झुंड मंडरा रहा होता है.कीड़ों की वजह से वहां खड़ा रहना भी मुश्किल हो जाता है. तभी दुकान पर मौजूद एक व्यक्ति अपने मोबाइल फोन की स्क्रीन और टॉर्च ऑन करता है और दुकान की मुख्य लाइट बंद करवा देता है. जैसे ही दुकान की रोशनी बंद होती है,अधिकांश कीड़े मोबाइल की रोशनी की ओर आकर्षित होने लगते हैं. इसके बाद वह व्यक्ति धीरे-धीरे मोबाइल को आगे बढ़ाता है और कीड़े भी उसके पीछे-पीछे चलते जाते हैं.

सड़क की स्ट्रीट लाइट तक पहुंचा दिया पूरा झुंड
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि वह शख्स मोबाइल की रोशनी के सहारे कीड़ों के पूरे झुंड को दुकान से दूर सड़क की ओर ले जाता है. आखिर में वह उन्हें स्ट्रीट लाइट के पास छोड़ देता है. इस तरह बिना किसी नुकसान के दुकान पूरी तरह कीड़ों से मुक्त हो जाती है और लोगों को राहत मिल जाती है.

सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स इस अनोखे जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “भारतीयों की जुगाड़ तकनीक का कोई मुकाबला नहीं. वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “इस शख्स की जरूरत भारत में नहीं, सीधे NASA में है. एक अन्य यूजर ने लिखा भाई ने तो बड़े-बड़े वैज्ञानिकों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया. फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है.

यह भी पढ़ें: घर में चालू फ्रिज की सफाई करते हुए महिला को लगा जोरदार झटका, CCTV में कैद हुआ हादसा

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2